Advertisment

Budh ka Gochar 2022 : अगस्त का पहला गोचर, बुध करेंगे सिंह में प्रवेश, आपके लिए कैसा होगा ये गोचर

Budh ka Gochar 2022 : अगस्त का पहला गोचर, बुध करेंगे सिंह में प्रवेश, आपके लिए कैसा होगा ये गोचर budh-ka-gochar-2022-first-transit-of-august-mercury-will-enter-leo-how-will-this-transit-be-for-you-pds

author-image
Bansal News
Budh ka Gochar 2022 : अगस्त का पहला गोचर, बुध करेंगे सिंह में प्रवेश, आपके लिए कैसा होगा ये गोचर

नई दिल्ली। ग्रहों का गोचर आए Budh ka Gochar 2022 दिन बना रहता है। ऐसे में budh ka rashi parivartan 2022 आपको बता दें अगले mp news महीने यानि अगस्त महीने astrology की दो तारीख lifestyle news को सबसे पहले बुध अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आपको बता दें 17 जुलाई को कर्क राशि में आए बुध 2 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। पंडित राम गोविंद शासत्री के अनुसार बुध को बुद्धि, ज्ञान का कारक माना जाता है। बुध का ये गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभ दिलाने वाला है। बुध 2 अगस्त को कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करके 22 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद ये 22 अगस्त को कन्या में प्रवेश करेंगे। इसका सभी राशियों पर असर रहेगा।

Advertisment

इनके लिए होंगे शुभ —
पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जातकों की कुंडली में चौथे, आठवें और बारहवें भाव में बैठे होेन पर हानि होती है। तो वहीं जिनकी राशि में ये उच्च के होंगे। उन्हेंं लाभ मिलेगा।

ऐसी होती है शुक्र ग्रह की प्रकृति —
ज्योतिषाचार्य राम गोविंद शास्त्री के अनुसार बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी है। अपने भ्रमण काल के दौरान जब बुध कन्या राशि में आता है तो उसे उच्च का कहा जाता है। जबकि मीन राशि में ये नीच के माने जाते हैं। कन्या राशि 16 से 20 अंश तक यह मूल त्रिकोण में माना जाता है।

मिश्रित स्वभाव का ग्रह है बुध —
बुध मिश्रित स्वभाव का ग्रह है। पापी ग्रह के साथ होने पर यह पापी हो जाता है। इसे हरा रंग का माना जाता है। किसी जातक का रंग जानने के लिए इसे श्याम वर्ण का माना जाता है। इसमें पृथ्वी तत्व की प्रधानता होती है। वाणी, बुद्धि, चर्म, वात, पित्त और कफ का विश्लेषण बुध ग्रह से किया जाता है। बुध प्रधान लोग अक्सर लेखक, कवि, गणितज्ञ, बैंकर, सीए, चित्रकार, प्रखर वार्ताकार और तर्क से सब को परास्त करने वाले होते हैं। बुध ग्रह के प्रभाव से लोगों को बैंकर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यवसायिक बनते देखा गया है। अच्छे व्यवसाय के लिए जातक की कुंडली में बुध का मजबूत होना आवश्यक है। बुध राशि के जातक बहुत अच्छे शिल्पकार भी होते हैं। इस ग्रह को वैश्य जाति का ग्रह कहते हैं। इससे प्रभावित जातकों का भाग्योदय 32 वर्ष पर होता है।

Advertisment

बुध के बेहद आसान 6 उपाय —

  • हरी वस्तुओं का दान।
  • गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • 9 कन्याओं को हरें रुमाल दान करें।
  • गणेशजी को दूर्बा चढ़ाएं।
  • घर के आसपास सूखे पौधे हटाकर नया पौधा लगाएं।
  • तुलसी का पौधा दान करें।

बुध का यह गोचर व्यक्ति की बुद्धि में परिवर्तन लाएगा। इस दौरान उन्हें हर कार्य बड़ी ही सावधानी के साथ करने की सलाह दी जा रही है। चूंकि बुध ग्रह हरा तत्व प्रधान भी है। इसलिए इस दौरान हरी रंग प्रधान वस्तुओं जैसे हरी सब्जी, हरी दालों आदि के दाम बढ़ सकते हैं।

आपके किस भाव में हैं बुध —
पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में बुध आठवें, चौथे और बारहवें भाव में होता है। साथ ही साथ जिन्हें नीच के बुध हैं उन्हें विशेष सावधान रहने की जरूरत होती है। इसके ​अलावा धनु राशि में गोचर करने पर यह इस राशि के लिए शुभ रहेगा। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के और मीन राशि में नीच के माने जाते हैं।

Advertisment

कमजोर बुध के संकेत —

  • बुध ग्रह बुद्धिमत्‍ता, वाणी, सौंदर्य, धन का कारक ग्रह है। लिहाजा आपकी जिंदगी में अचानक पैसों की तंगी हो जाए और आप कर्ज के बोझ से दबने लगें तो मान लीजिए कि आपका बुध ग्रह कमजोर हो रहा है।
  • अचानक मान हानि होने के साथ—साथ लोग आपका सम्‍मान बंद कर दें, बुध की कमजोरी के संकेत है।
  • आत्‍मविश्‍वास कम होना, खुद की बुद्धिमत्‍ता और निर्णयों पर संदेह करना।
  • महिला रिश्‍तेदारों जैसे बहन, बुआ, मौसी आदि से रिश्‍ते खराब होना।
  • दुर्बल होते जाना, जातक का तेज खत्‍म होना, चेहरा उतरा हुआ दिखने लगना।
  • बोलने और सुनने से जुड़े अंगों में समस्‍या।
  • दुर्बल बुध व्‍यापार में भी नुकसान कराता है।

ऐसे कर सकते हैं बुध को मजबूत —
बुध को मजबूत करने के लिए हरे रंग की चीजों का उपयोग करें। साथ ही उनका दान भी करें। जैसे- हरी मूंग, पालक, हरे रंग के शरबत का दान करें। सुहागिन महिलाओं को हरी चूड़ियां भेंट करें। खीरा, हरी सब्जियां, फल खाएं। हरे रंग के कपड़े पहनें।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment

Stones According To Rashi : जीवन में चाहते हैं धन-दौलत, धारण कर सकते हैं ये रत्न

Raksha Bandhan 2022 “Kuyog ” : इस बार रक्षा बंधन पर सुयोग नहीं बल्कि बन रहा है “कुयोग”, आखिर क्यों यहां जानें

Shukra Ka Gochar 2022 : सुख का कारक शुक्र, अगले 5 महीनों में कब- कब बदलेगा चाल, आप पर क्या होगा असर

ram govind shashtri

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें