Budh Ka Gochar 2021 : बुध का गोचर आज, क्या आपकी ​कुंडली में भी बुध है कमजोर, लक्षण, मजबूत करने के उपाय

Budh Ka Gochar 2021 : बुध का गोचर आज, क्या आपकी ​कुंडली में भी बुध है कमजोर, लक्षण, मजबूत करने के उपाय budh-ka-gochar-2021-mercurys-transit-today-is-mercury-weak-in-your-horoscope-symptoms-ways-to-strengthen

budh gochar 2025

budh gochar 2025

नई दिल्ली। अभी तक वृश्चिक Budh Ka Gochar 2021 राशि में चले रहे बुध आज धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योति​षाचार्यों की मानें तो बुध का यह बदलाव बुद्धि में परिवर्तन करेगा। बुद्धि और ज्ञान के देवता बुध अभी तक वृश्चिक राशि में चल रहे थे। जो अब अपना राशि परिवर्तन करके धनु में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह का यह गोचर करीब 18 से 19 दिनों के लिए होगा।

बुध का यह गोचर व्यक्ति की बुद्धि में परिवर्तन लाएगा। इस दौरान उन्हें हर कार्य बड़ी ही सावधानी के साथ करने की सलाह दी जा रही है। चूंकि बुध ग्रह हरा तत्व प्रधान भी है। इसलिए इस दौरान हरी रंग प्रधान वस्तुओं जैसे हरी सब्जी, हरी दालों आदि के दाम बढ़ सकते हैं।

आपके किस भाव में हैं बुध —

पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में बुध आठवें, चौथे और बारहवें भाव में होता है। साथ ही साथ जिन्हें नीच के बुध हैं उन्हें विशेष सावधान रहने की जरूरत होती है। इसके ​अलावा धनु राशि में गोचर करने पर यह इस राशि के लिए शुभ रहेगा। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के और मीन राशि में नीच के माने जाते हैं।

यह खबर भी पढ़ें 

यह रहे बुध के लक्षण —

बुध ग्रह के कमजोर होने पर जातक को उस क्षेत्र से जुड़ी परेशानियां घेरने लगती हैं। बेवजह नुकसान और समस्‍याएं झेलनी पड़ती हैं। व्‍यक्ति की आदतें भी ग्रहों के असर से प्रभावित होती हैं। उसके मुताबिक वह ग्रह कमजोर या मजबूत होता है। साथ ही उसका असर उसके जीवन पर भी साफ नजर आता है।

कमजोर बुध के संकेत —
- बुध ग्रह बुद्धिमत्‍ता, वाणी, सौंदर्य, धन का कारक ग्रह है। लिहाजा आपकी जिंदगी में अचानक पैसों की तंगी हो जाए और आप कर्ज के बोझ से दबने लगें तो मान लीजिए कि आपका बुध ग्रह कमजोर हो रहा है।

  •  अचानक मान हानि होने के साथ—साथ लोग आपका सम्‍मान बंद कर दें, बुध की कमजोरी के संकेत है।
  •  आत्‍मविश्‍वास कम होना, खुद की बुद्धिमत्‍ता और निर्णयों पर संदेह करना।
  •  महिला रिश्‍तेदारों जैसे बहन, बुआ, मौसी आदि से रिश्‍ते खराब होना।
  •  दुर्बल होते जाना, जातक का तेज खत्‍म होना, चेहरा उतरा हुआ दिखने लगना।
  •  बोलने और सुनने से जुड़े अंगों में समस्‍या।
  •  दुर्बल बुध व्‍यापार में भी नुकसान कराता है।

ऐसे कर सकते हैं बुध को मजबूत —
बुध को मजबूत करने के लिए हरे रंग की चीजों का उपयोग करें। साथ ही उनका दान भी करें। जैसे- हरी मूंग, पालक, हरे रंग के शरबत का दान करें। सुहागिन महिलाओं को हरी चूड़ियां भेंट करें। खीरा, हरी सब्जियां, फल खाएं। हरे रंग के कपड़े पहनें।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article