Advertisment

Budh Gochar 26 August, 2021 : तीन दिन बाद बदल जाएंगे बुध, जानें किस राशि के जातकों के जीवन में होगी धन की बारिश

author-image
Preeti Dwivedi
Budh Gochar  26 August,  2021 : तीन दिन बाद बदल जाएंगे बुध, जानें किस राशि के जातकों के जीवन में होगी धन की बारिश

नई दिल्ली। बुद्धि, वाणी, व्यापार और Budh Gochar 26 August, 2021 चेतना का कारक माने जाने वाले बुध ग्रह आज से तीन दिन बाद यानि 26 अगस्त को अपना स्थान बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में इनका अपना अलग महत्व है। वर्तमान में सिंह राशि में चल रहे बुध गुरूवार को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 17 अगस्त को सूर्य भी सिंह राशि में आ चुके हैं। ये दोनों ग्रह सिंह राशि में बैठ कर बुधादित्य योग बनाए हैं।
बुुध का यह राशि परिवर्तन कन्या राशि को हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। तो वहीं सिंह राशि के जातकों को चारों ओर से धन लाभ होगा। पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार आइए जानते ​हैं किन—किन रशि के जातकों को शुभ रहेगा।

Advertisment

इन राशि के जातकों को होगा विशेष लाभ —

मेष राशि - बुध का गोचर इस राशि के जातकों के लिए शुभ फल देगा।  Budh Gochar 26 August, 2021 हर कार्य को कुशलता पूर्वक करने में सक्षम में पाएंगें। निजी जीवन के साथ—साथ कार्यक्षेत्र में आपको इसका असर देखने को मिलेगा। चूंकि बुध कला का कारक भी माना जाता है अत: कला-शिल्प के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये अवधि विशेष फल देने वाली रहेगी। व्यवसाय प्रबंधन क्षेत्र में नौकरी करने वालों को भी बुध का यह गोचर शुभ फल देगा। आपके कार्यक्षेत्र वातावरण पहले से बेहतर रहेगा। बॉस और उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए गए कार्य की प्रसंशा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप सक्रिय और सतर्क दिखाई देंगे। इसके विपरीत  planetry changes आपको गोचर की समय अंतराल के दौरान अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि - बुध का गोचर से आपके संचार कौशल को और अधिक बेहतर बनाएगा। अपनी बातों को समझाकर लोगों को अनुकूल फल पाने में समर्थ होंगे। इस दौरान आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए ये गोचर काल सबसे अच्छा फल दिलाने वाला रहेगा। इस समय आपकी विश्लेषणात्मक क्षमता काफी मजबूत होगी। एकाग्रता के साथ हर विषय को सही तरीके से समझ पाएंगे। संपादन, लेखन और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के ​लिए ये अवधि सबसे अच्छा फल देगी। रचनात्मक विचार आपको सफलता दिलाएंगे। यदि आप अपना प्रोफेशन बदलना चाहते हैं तो समय अच्छा है।

मिथुन- मिथुन राशि वालों को इस दौरान बेहतर परिणामों मिलेेगें। पारिवारिक जीवन में आप बेहतर वातावरण का आनंद ले पाएंगे। सदस्यों एक—दूसरे की बातों को समझ पाएंगे। जिससे एकजुटता आएगी। जमीन या संपत्ति खरीदने के लिए समय अनुकूल है। दूसरों को मनाने की क्षमता इस दौरान आप में विकसित होगी। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। मां के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। नौकरीपेशा से जुड़े जातकों के लिए ये समय वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस के बीच अपनी छवि बेहतन बनाने वाला रहेगा। फल स्वरूप आपको कार्यों में उनसे सहयोग मिलेगा।

Advertisment

कर्क- इस दौरान आप अपने आप में एक अलग ही ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। सभी कार्यों में सक्रिय रूप से भाग ले पाएंगे। पारिवारिक जीवन में अपने छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। दोस्तों और कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिव्यक्ति भी पहले से बेहतर होगी। इस दौरान लोग आपके द्वारा दी गई सलाह और मार्गदर्शन को लोगा अपनाएंगे। दूरसंचार, जर्नलिज्म, परिवहन और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस गोचर के दौरान विशेष फल मिल सकता है। छात्रों के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा।

सिंह- आर्थिक रूप से ये गोचर इस राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ये समय वेतन वृद्धि और उच्च प्राप्त की प्राप्ति कराने वाला होगा। व्यापार क्षेत्र से जुड़े जातक भी समय का लाभ उठा पाएंगे। ये समय अच्छा मुनाफा कमाने वाला होगा। फलस्वरूप आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। एक से अधिक स्रोतों से कमाई कर सकेंगे। यदि आप लंबे समय के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें। वाणी में मधुरता आएगी।अपनी बातों और भावों से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।

कन्या- बुध के इस गोचर का सबसे ज्यादा असर आपकी ही राशि पर होने वाला है। गोचर के प्रभाव से आप अपने प्रयासों में उत्कर्ष होंगे। कड़ी मेहनत और प्रयास अपार सफलता की प्राप्ति कराएंगे। यह समय आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। अपनी बौद्धिक क्षमताओं और प्रेरक शक्तियों के साथ हर कार्य से सबसे अच्छा फल प्राप्त कर पाएंगे। ये समय आपमें नई ऊर्जा का संचार करेगा। साथ ही आकर्षण देगा। व्यवसाय में किया गया विस्तार और बनाई गई रचनात्मक योजनाएं आपको सफलता दिलाएंगीं। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके लिए ये समय विशेष अनुकूल फल देना वाला है। शिक्षण और लेखन क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए इस दौरान विशेष शुभ मिलेगा।

Advertisment

तुला- यह समय तुला राशि के जात​कों के लिए यात्राएं कराने वाला होगा। पर्यटन और व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यवसाय क्षेत्र में विस्तार करते हुए अपने साथ नए ग्राहक जोड़ते जाएंगे। कार्य क्षेत्र से जुड़ी कई यात्राओं पर जा सकते हैं। जिसके आपको सार्थक परिणाम मिलेंगे। मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़े लोगों के लिए , जो विदेश से जुड़ा कोई व्यापार करते हैं उनके लिए यह समय आपके भाग्य खोलने वाला है। विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आपके लिए समय उत्त्म है।

वृश्चिक- बुध का गोचर आपके लिए भी विभिन्न स्रोतों से धन लाभ के योग बनाएग। किसी—किसी को अपने दोस्तों और करीबियों से धन की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आप अपनी आय में विविधता ला पाएंगे। निवेश करने के लिए अच्छा समय है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। खरीद-बिक्री, मार्केटिंग, पब्लिक सेक्टर, स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों के लिए भी समय उत्तम है। वाणी कौशल के आधार पर समस्याओं को सुलझा पाएंगे।

Bansal News bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार bansal mp news today planetry changes Budh Gochar 2021
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें