Advertisment

Budh Gochar 2025: बुध का मीन राशि में प्रवेश, मिथुन-कन्या समेत इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय

Budh Gochar 2025, Mercury Transit in Pisces; ग्रहों के राजकुमार बुध 27 फरवरी 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 6 मई तक इसी राशि में रहेंगे। मीन राशि का स्वामी देव बृहस्पति है।

author-image
Kushagra valuskar
Budh Gochar 2025: बुध का मीन राशि में प्रवेश, मिथुन-कन्या समेत इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय

बुध राशि परिवर्तन 2025

Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दस महीने के बाद बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष में बुध की यह स्थिति बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। खासकर तब जब वह अपने मित्र ग्रह बृहस्पति की राशि में हो। मीन राशि में बुध का गोचर कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

Advertisment

बुध के मीन राशि में प्रवेश से एक विशेष योग बनेगा जिसे लक्ष्मी नारायण राजयोग कहा जाता है। यह योग तब बनता है जब बुध और शुक्र एक ही राशि में हो। ज्योतिष में लक्ष्मी नारायण राजयोग को करियर और सफलता के लिए बहुत शुभ और प्रभावी माना जाता है।

ग्रहों के राजकुमार बुध 27 फरवरी 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 6 मई तक इसी राशि में रहेंगे। मीन राशि का स्वामी देव बृहस्पति है। बृहस्पति और बुध के बीच मित्रता है। शुक्र पहले से ही मीन राशि में है। इस प्रकार मीन राशि में बुध और शुक्र की युति होगी, जो लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण करेगी।

ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण राज योग को बहुत ही शुभ माना गया है। इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा, करियर में तरक्की मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जानिए बुध और शुक्र की युति से किन राशियों को होगा लाभ।

Advertisment

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आपको अपने प्रियजनों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरी में उन्नति की संभावना है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को निजी और व्यावसायिक जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारियों को लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपको कोई नई भूमिका या जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत सफल होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें- Libra Weekly Horoscope: आत्मविश्वास बना रहेगा, सरलता से होंगे कार्य, यहां पढ़ें तुला राशि का सप्ताहिक राशिफल

Advertisment

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी और व्यापार में आपकी स्थिति में सुधार आएगा। पिता के सहयोग से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। रोके गए पैसे वापस मिल सकते हैं। आपको कार्यस्थल पर पदोन्नति मिल सकती है। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ रहने वाला है। आपको अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। भूमि, भवन एवं वाहन की खरीदारी संभव है। धन का प्रवाह बढ़ेगा। आपको अपने जीवन साथी का साथ मिलेगा। आप बचत करने में सफल होंगे। कारोबार की स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे।

यह भी पढ़ें-Leo Weekly Horoscope: कैसा रहेगा सिंह राशिवालों के लिए आने वाला सप्ताह, पढ़ें 24 फरवरी से 2 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

Advertisment

मकर राशि

मीन राशि में बुध का गोचर मकर राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। मकर राशि वाले लोगों को अपने निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। सौभाग्यवश कुछ काम भी पूरे हो जाएंगे। कारोबारी स्थिति में सुधार होगा और लाभ होगा।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

यह भी पढ़ें-

Mahashivratri Shivling Puja Clove: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाए लौंग का जोड़ा, पूरी होगी मनोकामना, कष्ट होंगे दूर

Advertisment

मार्गी मंगल मकर, मेष और वृश्चिक के लिए होंगे शुभ, किन दो राशियों को 48 दिन हो सकते हैं कष्टकारी

mercury transit 2025 budh gochar 2025 budh rashi Parivartan 2025 बुध गोचर 2025 बुध राशि परिवर्तन 2025 budh gochar in meen rashi 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें