Advertisment

Budh Gochar: 4 जनवरी से शुरू हो रहा है इन राशियों का गोल्डन टाइम, हर तरफ से मिलेगा भाग्य का साथ, मिलेगा सपनों का घर

Budh Gochar 2025 Dhanu (mercury transit) Effect: 4 जनवरी से शुरू हो रहा है इन राशियों का गोल्डन टाइम, हर तरफ से मिलेगा भाग्य का साथ, मिलेगा सपनों का घर budh-gochar-2025-jan-dhanu-effect-mesh-vrash-tula-vrashchik-kumbh-meen-astrology-in-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Budh-gochar-2025-Dhanu-Effect

Budh-gochar-2025-Dhanu-Effect

Budh Gochar 2025 Dhanu:  4 जनवरी को नए साल का पहला गोचर होने वाला है। शुक्रवार को बुध का धनु राशि में परिवर्तन में गोचर होने जा रहा है। बुध का राशि परिवर्तन मेष से लेकर मीन तक सभी राशि के जातकों पर असर डालेगा।
हालांकि पंचांग भेद के अनुसार बुध के गोचर (Budh Gochar Date) की तारीखों में भेद हो जाता है।

Advertisment

चलिए ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कि जनवरी में बुध का गोचर (Budh Gochar Effect) कब से कब तक रहेगा, कमजोर बुध को मजबूत करने के उपाय क्या हैं। बुध राशि परिवर्तन से किसे अपने सपनों का घर मिलेगा। तो चलिए जानते हैं बुध राशि परिवर्तन किसे शुभ किसे अशुभ होगा।

वर्तमान में बुध ग्रह ग्रह दिनांक 29 अक्टूबर के 9:36 रात से वृश्चिक राशि में भ्रमण कर रहा है। और इसका गोचर अब धनु राशि में होने वाला है विभिन्न पंचांगों ने इसके लिए अलग-अलग समय बताया है।

पंचांग भेद के अनुसार बुध का गोचर (Budh Gochar Date) 

हर ग्रह के गोचर का समय पंचांग भेद के अनुसार अलग-अलग रहता है। लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार बुध 4 जनवरी को दोपहर 12:34 से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जो 20 दिन तक इसी राशि में रहकर 24 जनवरी की 5:26 बजे तक इसी में रहेंगे।

Advertisment

भुवन विजय पंचांग (Buvan Vijay Panchang) के अनुसार बुध 5 जनवरी रविवार शाम 6:17 पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

पुष्पांजलि पंचांग (Pushpanjali Panchang) के अनुसार बुध का धनु राशि में प्रवेश 4 जनवरी को दिन में दोपहर 12:00 बजे होगा।

चिंता हरण जंत्री के अनुसार भी बुध ग्रह 4 जनवरी को दोपहर 12:03 पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

Advertisment

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं तथा वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। इन दोनों से बुध का समभाव है, विभिन्न लग्न राशि के जातकों के जीवन पर विभिन्न तरीके से असर डालेगा।

आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार बुध का धनु राशि में गोचर (Dhanu me Budh Effect) किसके लिए शुभ किसके लिए अशुभ रहेगा।

मेष राशि पर बुध गोचर का असर (Budh Gochar Effect) 

मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए बुध का प्रवेश उनके भाग्य भाव में होगा। जहां से वे सीधे पराक्रम भाव को देख रहे होंगे। पराक्रम भाव में मिथुन लग्न है जो कि जिसका स्वामी बुध स्वयं है।

Advertisment

इस प्रकार मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए बुध का धनु राशि में प्रवेश पराक्रम और भाग्य को बढ़ाने वाला होगा। अगर आप पहले से गले के रोग के रोगी हैं तो इसमें आपको राहत के कम आसार हैं।

वृष राशि पर बुध गोचर का असर 

आपके पास धन आने की मात्रा में वृद्धि होगी। आपके व्यापार की प्रगति में थोड़ी बाधा आएगी। इसका अर्थ है कि व्यापार जैसा चल रहा था वैसा ही चलेगा। दुर्घटनाओं से बचने की सलाह आपको दी जा रही है।

मिथुन राशि पर बुध गोचर का असर

अगर आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इसके अलावा जनता में आपकी स्वीकार्यता बढ़ेगी।

कर्क राशि पर बुध गोचर का असर

कर्क राशि वालों के लिए बुध गोचर का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आपके खर्चों में कमी आ सकती है। अगर कोर्ट कचहरी में आपके कोई मामले अटके हैं तो आपको थोड़ा इसमें सफलता मिल सकती है।

आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आपके शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं।

सिंह राशि पर बुध गोचर का असर

सिंह राशि वालों को बुध का गोचर संतान सुख दिखाएगा। हो सकता है आपके घर पर नन्हें मेहमान का आगमन हो। सन्तान का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा।

आर्थिक दृष्टि से भी 20 दिन आपके लिए शुभ रहेंगे। धन लाभ में वृद्धि के योग हैं। यदि आप व्यापारी हैं तो आपका व्यापार भी उत्तम गति से चलेगा।

कन्या राशि पर बुध गोचर का असर

कन्या राशि वालों का जनता में मान सम्मान बढ़ेगा। कार्यालय में भी आपकी वैल्यू बढ़ेगी। कुल मिलाकर आपके लिए धनु राशि में बुध का गोचर अच्छा खासा लाभ देकर जाएगा।

तुला राशि पर बुध गोचर का असर

अगर आपकी राशि तुला है तो बुध का राशि परिवर्तन आपके पराक्रम में वृद्धि कराएगा।

तृतीय भाव में बैठकर बुध आपके नवम भाव को सीधी दृष्टि से दिखेगा। जो आपके भाग्य में भी वृद्धि कराएगा। यानी आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि पर बुध गोचर का असर

वृश्चिक राशि वालों को 20 दिन सतर्क रहना होगा। आपको 24 फरवरी तक दुर्घटनाओं से बचने की सलाह दी जा रही है। इन जातकों को आर्थिक लाभ के भी योग हैं। यानी आपके पास इतने दिनों में धन आने की उम्मीद है।

धनु राशि पर बुध गोचर का असर

चूंकि बुध इस समय धनु राशि में ही बैठा हुआ है। जिसके कारण आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। पर ये प्रभाव सकारात्मक रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

अगर आप व्यापारी हैं तो आपका व्यापार उत्तम चलेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

मकर राशि पर बुध गोचर का असर

बुध राशि का गोचर आपके स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव डालेगा। अगर आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक होने लगेगा। कचहरी के कार्यों आपको सावधानी से करने पर आपको सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि पर बुध गोचर का असर

यदि आपकी राशि कुंभ है तो आपको बता दें इस समय बुध ग्रह आपकी एकादश भाव में विद्यमान है। यह भाव आर्थिक लाभ के बारे में विशेष रूप से बताता है। आपकी आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। आपको अपनी संतान से सहयोग भी प्राप्त होगा।

मीन राशि राशि पर बुध गोचर का असर

मीन राशि के जातकों के लिए धनु में बुध का गोचर बेहद खास रहेगा। इस महीने आपका अपने घर का सपना पूरा हो सकता है।

आपकी कुंडली में इस समय बुध ग्रह आपके कर्म भाव में बैठकर के चतुर्थ भाव को सीधी दृष्टि से देख रहा है।

इसके कारण कार्यालय में और जनता के बीच में आपको सम्मान प्राप्त होगा। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप मकान या जमीन भी खरीद सकते हैं।

बुध के उपाय (Budh Gochar Remedies)

बुध ग्रह के इस गोचर के कारण जिनको भी कष्ट हो रहा हो उनको चाहिए कि वह प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

नोट:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले से विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

यह भी पढ़ें: New Year Rashifal 2025: मेष वालों को इस महीने मिल सकता है सपनों का घर, कैसा रहेगा करियर, प्यार, परिवार, पैसा, जानें उपाय

budh rashi parivartan astrology in hindi budh gochar effect Astrology Hindi mercury transit 2025 Budh Gochar jan 2025 Budh Gochar 2025 jan dhanu me budh gochar mesh vrash tula vrashchik kumbh meen  par gochar
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें