Advertisment

Budh Gochar 2024: 19 जुलाई को बुध का गोचर, इन्हें करेंगे मालामाल, 34 दिन तक उड़ाएंगे मौज

Budh Gochar 2024: 19 जुलाई को बुध का गोचर, इन्हें करेंगे मालामाल, 34 दिन तक ये उड़ाएंगे मौज Budh Gochar 2024: Transit of Mercury on July 19, will make them rich, they will have fun for 34 days effect in hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
Budh Gochar 2024: 19 जुलाई को बुध का गोचर, इन्हें करेंगे मालामाल, 34 दिन तक उड़ाएंगे मौज

Budh Gochar Singh 2024: ग्रहों की चाल दिनोंदिन बदलती है। सावन का महीना शुरू होने के दो दिन पहले ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। वर्तमान में कर्क राशि में चल रहे बुध बहुत जल्द राशि बदलने जा रहे हैं। ऐसे में बुध का गोचर सभी 12 राशियों पर असर डालेगा।

Advertisment

बुध का गोचर जुलाई में इस दिन

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार बुध का गोचर कर्क राशि से सिंह राशि में 19 जुलाई को होगा जो 22 अगस्त को 6:37 तक इसी राशि में रहेंगे। हालांकि पंचांग भेद के चलते इसके तिथि में एक दो दिन का अंतर आ जाता है। लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार 19 जुलाई को 8:20 रात से बुध ग्रह कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर करेगा।

बुध का सिंह राशि में गोचर का असर

इसका सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। बुध गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव के बारे में जानेंगे पंडित अनिल पांडे से।

1. *मेष राशि*

मेष राशि के लिए ये गोचर अच्छा फल देगा। संतान के लिए अच्छा समय रहेगा। व्यवसाय और करियर में उन्नति के योग बनते दिख रहे हैं। इस दौरान आपके संवाद कौशल में सुधार होगा।

Advertisment

2. *वृषभ राशि*

वृषभ राशि वालों के सम्मान में वृद्धि होगी। आपका सुख—सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा और यात्रा के लिए आपका समय अच्छा है।

3. *मिथुन राशि*

मिथुन राशि वालों को आर्थिक मामलों में फायदा होगा। भाग्य से आपको सामान्य मदद मिलेगी। बुध का गोचर काल सामान्य रहेगा।

4. *कर्क राशि*

कर्क राशि वालों को धन संपत्ति प्राप्त होने की संभावना बनती दिख रही है। व्यापार में उन्नति होगी।

Advertisment

5.*सिंह राशि*

सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में बढ़ोत्त्तरी होगी। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। इस दौरान आपका व्यक्तिगत विकास होगा। लोग आपसे प्रभावित होंगै।

6. *कन्या राशि*

कन्या राशि वालों के स्वास्थ्य में जो समस्या चली आ रही थी। अब उसमें सुधार होगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। इस दौरान आप प्रसन्नता महसूस करेंगे।

7. *तुला राशि*

तुला राशि वालों को मित्रों से सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको धन लाभ भी होगा। यानी आप पर मां लक्ष्मी मेहरबान होंगी। सामाजिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

Advertisment

8. *वृश्चिक राशि*

करियर में आपको नई संभावनाएं दिखाई देंगी। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपकी तलाश पूरी होगी। आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

9. *धनु राशि*

इस राशि वालों को उच्च शिक्षा और विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। बुध के गोचर (Budh Gochar 2024 Effect in hindi)  काल के दौरान आप धार्मिक गतिविधियों में रुचि लेंगे। साथ ही आपको

10. *मकर राशि*

इन जातकों के जीवन में वित्तीय स्थिरता आएगी। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। भाई बहनों से आपके संबंध मधुर होंगे।

11. *कुंभ राशि*

इन जातकों के लिए समय अच्छा है। अगर आप साझेदारी का काम कर रहे हैं तो उसमें सुधार आएगा। विवाह या नई साझेदारी का योग बनते दिख रहा है। इस दौरान आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा।

12. *मीन राशि*

अगर आपकी राशि मीन हैं तो बुध गोचर के दौरान आपका मन शांत रहेगा। मानसिक तनाव दूर होगा। आपके शत्रु शांत रहेंगे। अगर आपका स्वास्थ्य खराब चल रहा था तो उसमें सुधार होगा।

[caption id="attachment_94828" align="alignnone" width="270"]pandit anil pandy pandit anil pandy[/caption]

यह भी पढ़ें: Sawan 2024: 50 सालों में बन रहा दुर्लभ संयोग, पंचवक्र से है संबंध, इन उपायों को करने मौका नहीं मिलेगा दोबारा!

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें