Advertisment

Budh Gochar 2023: जल्द होने वाला है बुध का गोचर, मिथुन राशि में पहुंचकर इन्हें करेंगे मालामाल

author-image
Preeti Dwivedi
budh gochar 2025

budh gochar 2025

नई दिल्ली। Budh Gochar in Mithun Rashi: ज्योतिषास्त्र में बुद्धि और तर्क के स्वामी ग्रह बुध आज से 5 दिन बाद अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार बुध का मिथुन में गोचर 22 जून की रात को 8 बजे होने जो रहा है। जो करीब 6 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे। बुध के गोचर से कई राशियों को लाभ होगा। जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

Advertisment

Bathroom Vastu Tips: क्या आप भी रखते हैं बाथरूम में ये वस्तुएं, इस वास्तु दोष से आप जल्द हो जाएंगे कंगाल

बनाएंगे बुधादित्य योग - Budhaditya yog 

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसी के साथ 22 जून को बुध के मिथुन राशि के प्रवेश के साथ ही एक बार फिर बुधादित्य योग बन जाएगा। चलिए जानते हैं इस दौरान कौन सी राशियां हैं जो मौज उड़ाएंगीं। बुध मिथुन में पहुंचकर स्वराशि में पहुंच जाएंगे। इस दौरान बना बुधादित्य योग बेहद शुभ फल देगा।

मेष राशि - Budh Gochar Effect On Mesh Rashi 

मेष राशि के तीसरे और छठे भाव का स्वामी बुध ग्रह हैं। बुध ग्रह का इस राशि के तीसरे भाव में होगा। जिसके प्रभाव से इस राशि के जातक जीवन में सभी आवश्यक कार्यों में सफल हो सकते हैं। सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। तो वहीं यदि आप मीडिया या मार्केटिंग से जुड़े हैं, तो आपको लाभ प्राप्त होने की संभावना है। यदि आप छात्रा हैं तो ये गोचर काल आपकी एकाग्रता बढ़ाकर अच्छे परिणाम दिलाएगा।

Advertisment

वृषभ राशि - Budh Gochar Effect On Vrash Rashi

वृष राशि के जातकों के दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं। बुध आपकीकुंडली के तीसरे भाव में गोचर करेंगे जो सकारात्मक परिणाम देंगे। वाणी में मधुरता आएगी। जिससे आपके करीबियों के मनमुटाव दूर होंगे। इस दौरान पारिवारिक विवाद भी सुलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को लाभ होगा। भूमि-भवन क्रय कर सकते हैं।

मिथुन राशि - Budh Gochar Effect On Mithun Rashi

अपनी स्वराशि में बुध गोचर कर रहे हैं। यानि मिथुन राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे।ये आपकी कुंडली के पहले और चौथे भाव के स्वामी होने के कारण इस गोचर काल में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में आपको सम्मान मिलेगा। आपके सभी आर्थिक और पारिवारिक मुद्दों का समाधान होगा। जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। आप उनके साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को मेहनत करने पर कारोबार बढ़ेगा।

सिंह राशि - Budh Gochar Effect On Singh Rashi

इन जातकों के लिए संचार ग्रह और दूसरे और एकादश भाव का स्वामी बुध होने के कारण आपकी कुंडली के एकादश भाव में ये गोचर करेगा। जिससे आपको भाई-बहनों का साथ मिलेगा। आपकी लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होंगे। आर्थिक रूप से आपको सहायता कर सकते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें : 

Shani Vakri 2023: दो दिन बाद कुंभ में शनि होंगे वक्री, इनके लिए चार महीने कष्टकारी

Sawan 2023: इस साल आएंगे दो सावन माह, जाने कब से कब तक होंगे

Weekly Horosocpe 19-25 June: इनके लिए 25 जून की दोपहर के बाद का समय है खतरनाक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Chaturmas 2023: इस दिन से शुरू हो रहे हैं चातुर्मास, क्या होता है इसमें

Advertisment
Astrology Budh gochar 2023 Gemini Budh gochar Effect Mercury transit is going to happen soon
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें