Advertisment

Budh Gochar 2023: 24 दिन के लिए ये जातक हो जाएं सतर्क, बढ़ सकती हैं परेशानियां

ज्योतिषाचार्य के अनुसार सूर्य के क्षेत्र में बुध का प्रवेश से मकर राशि के जातकों को विशेष सतर्क रहने होगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Budha Gochar: नीच राशि से निकले बुध, दिखाएंगे असर, मिलेगा प्रमोशन-इंक्रीमेंट

नई दिल्ली। Singh Budh Gochar 2023: अभी तक कर्क राशि में चल रहे बुध ने सिंह में प्रवेश कर लिया है। आपको बता दें सिंह सूर्य की राशि है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार सूर्य के क्षेत्र में बुध का प्रवेश से मकर राशि के जातकों को विशेष सतर्क रहने होगा। यानि ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस गोचर काल में कई जातकों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार बुध के गोचर से व्यक्तिगत जीवन पर सीधा असर पड़ता है।

Advertisment

25 जुलाई को बुध का गोचर (Budh Gochar 2023)

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार आज 25 जुलाई से बुध कर्क से सिंह राशि में पहुंच गए हैं। अब 24 दिन तक बुध सिंह राशि में ही रहेंगे। इसके बाद अब 18 अगस्त को बुध सिंह राशि में ही वक्री हो जाएंगे। यानि वक्री होने पर इनकी उल्टी चाल शुरू हो जाएगी। ज्योतिष में जब कोई ग्रह वक्री होता है तो उसकी विपरीत प्रभाव पड़ने लगता है।

वक्री बुध से मकर राशि वाले रहें सावधान (Vakri Budh 2023 Effect)

ज्योतिषाचार्य की मानें तो बुध के वक्री होने पर मकर राशि वालों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। वो इसलिए क्योंकि मकर राशि के लिए बुध अष्टम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इससे इन्हें कष्टकारी रहेगा। इस गोचर काल में इनके लिए बुद्धि दोष हो सकता है। किसी भी कार्य में भ्रम की स्थिति निर्मित हो सकती है।

सितंबर में बुध कब होंगे मार्गी (Budh Margi 2023)

वक्री होने के 19 दिन बाद एक बार फिर सिंह राशि में ही वक्री चाल शुरू हो जाएगी। सिंह राशि में वक्री होने पर एक बार फिर से सभी राशि के जातकों को शुभ ​फल मिलने लगेगा।

Advertisment

संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

July Grah Gochar: दुश्मन के घर में पहुंचेंगे दो शत्रु ग्रह, मचेगा धमाल!

Shukra Gochar 2023: सूर्य के क्षेत्र में शुक्र का प्रवेश, किसे लाभ, किसके लिए कष्टकारी, पढ़ें

Mangal Gochar 2023: मंगल ने किया सिंह में प्रवेश, 30 अगस्त तक इन राशियों की बल्ले-बल्ले

Advertisment

August Panchak 2023: अगस्त में इस दिन से शुरू हो रहे हैं राज पंचक, क्या करें, क्या नहीं

Surya Punarvasu Nakshatra: 7 जुलाई को सूर्य बदलेंगे नक्षत्र, स्त्री-पुरुष योग कराएगा अति भारी बारिश!


30 सितंबर को बुध का कन्या में प्रवेश (Budh Gochar in Kanya 2023)

आज 25 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करने के बाद करीब 55 दिन तक इसी राशि में रहने के बाद ये एक बार फिर राशि परिवर्तन करेंगे। फिर ये 30 सितंबर को कन्या में प्रवेश कर जाएंगे।

Advertisment

उच्च राशि में बुध का गोचर (Kanya me Budh Gochar 2023)

सभी ग्रहों की जो राशि होती है उसे उस ग्रह की उच्च राशि कहते है। बुध की उच्च राशि कन्या है। यानि 30 अगस्त को बुध अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश करेंगे।

उच्च के बुध का असर (Uchha Budh Gochar Effect 2023)

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी उच्च राशि में प्रवेश करता है तो उसका शुभ असर बढ़ जाता है। ऐसे में बुध के उच्चस्थ होने पर महिलाओं का हर क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। इस दौरान जिनकी स्वराशि है यानि मिथुन राशि और उच्च राशि वालों को यानि कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा।

नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने के पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Bansal News Astrology jyotish Budh gochar 2023 singh me budh ka gochar
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें