Advertisment

Budh Gochar 2023: आज से बदलेगी बुध की चाल, तुला राशि वाले खरीदेंगे नया घर! क्या कहती है आपकी राशि

Budh Gochar 2023: आज से बदलेगी बुध की चाल, तुला राशि वाले खरीदेंगे नया घर! क्या कहती है आपकी राशि, क्या कहते हैं ज्योतिष आचार्य

author-image
Preeti Dwivedi
Budhaditya Yog 2025

Budhaditya Yog 2025

Budh Gochar 2023: ग्रहों के राजकुमार बुध आज यानि 6 नवंबर को राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य की मानें तो नवंबर का दूसरा गोचर बुध के रूप में होगा। इस गोचर से कुछ जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है तो कुछ को इससे लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

Advertisment

6 नवंबर को बुध का गोचर

नवंबर का दूसरा गोचर बुध के रूप में होगा। फिलहाल तुला राशि में चल रहे बुध आज यानि 6 नवबंर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद ये करीब 20 दिन तक इसी राशि में रहेंगे। फिर 26 नवंबर को ये एक बार फिर राशि बदलकर धनु में प्रवेश कर जाएंगे। इस दौरान जिन जातकों की कुंडली में बुध नीच राशि में हैं उनके लिए सतर्क रहने की जरूरत है।

मेष राशि

इस राशि के जातकों को उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस गोचर काल में आपको मां और मित्र दोनों का साथ मिलेगा। तो वहीं अगर आप व्यापारी हैं तो आपका रुझान बढ़ेगा। इस दौरान आपकी यात्रा भी फायदा दिला सकती है। आपकी धर्म में रुचि बढ़ेगी। हो सकता है इस दौरान किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। हो सकता है आपको धन मिले। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको कठिनाइयां आ सकती हैं। आपको इस दौरान अपनी संतान का ध्यान रखना होगा।

वृष राशि

बुध का गोचर आपके लिए थोड़ी परेशानी ला सकता है। आपको जॉब से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक असंतुलन होगा। तो वहीं इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिल सकता है। इसलिए जरूरी है कि सोच—समझ कर काम करें।

Advertisment

मिथुन राशि

इन जातकों को भी मानसिक शान्ति झेलनी पड़ सकती है। हालांकि इस दौरान व्यर्थ चिंताएं भी घेर सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि इस दौरान व्यर्थ के वाद—विवाद से दूर रहें। हो सकता है इस दौरान आपको कार्यालय में कुछ एक्स्ट्रा काम भी मिले। हालांकि इस दौरान मनमुटाव हो सकता है।

कर्क राशि

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को इस दौरान क्रोध से बचने की सलाह दी जा रही है। इस गोचर काल के दौरान आपके कुटुम्ब-परिवार में कोई धार्मिक कार्य भी हो सकता है। हो सकता है इस दौरान आपके किसी पैतृक कारोबार की शुरूआत भी हो जाए। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ भी होगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी।

Advertisment

कन्या राशि

इस दौरान आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। हालांकि भाग-दौड़ की अधिकता रहेगी। रहन-सहन में थोड़ा उतार—चढ़ाव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

तुला राशि

इस दौरान आपका मन खुश रहेगा। तो वहीं आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इस दौरान आप नया घर खरीद सकते हैं। सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। अति उत्साही होने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र से किसी नये कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। पिता से धन का लाभ हो सकता है। अध्ययन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा।

Advertisment

धनु राशि

धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।

मकर राशि

इस राशि के जातकों को क्रोध पर संयम रखना होगा। इस दौरान आपके साथ किसी पैतृक सम्पत्ति के लिए विवाद की स्थिति बन सकती है। हालांकि व्यापार में लाभ होगा। परिवार का साथ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन थोड़ा कष्टकारी रहेगा। जिसके चलते स्वास्थ्य में थोड़ा चिड़चिड़ापन रहेगा।

कुंभ राशि

आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन क्रोध को नियंत्रण में रखना होगा। अगर आ नौकरीपेशा हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परन्तु लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मीन राशि

वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

budh gochar 2023, budh gochar in hindi 2023, budh gochar effect, बुध गोचर 2023, hindi news

hindi news Budh gochar 2023 बुध गोचर 2023 budh gochar effect budh gochar in hindi 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें