Advertisment

Budh Gochar 2023: इस दिन उच्च के हो रहे हैं बुध, मेष से मीन तक सभी राशियों पर होगा असर

Budh Gochar 2023: इस दिन उच्च के हो रहे हैं बुध, मेष से मीन तक सभी राशियों पर होगा असर, क्या कहती है आपकी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
Budh Gochar 2023: इस दिन उच्च के हो रहे हैं बुध, मेष से मीन तक सभी राशियों पर होगा असर

Budh Gochar 2023: बुद्धि, ज्ञान के कारक बुध अगले महीने की शुरूआत में गोचर करने जा रहे हैं। 1 अक्टूबर को बुध सिंह से कन्या में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार कन्या बुध की उच्च राशि है। यानि कन्या में प्रवेश करके ये उच्च के हो जाएंगे। इस दौरान मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा।

Advertisment

इस दिन हो रहे हैं बुध उच्च के

बुध ग्रह से विशेष रूप से व्यापार और मानसिक योग्यता के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है। जिनकी कुंडली में बुध बलवान होता हैं वे मानसिक रूप से बहुत ही मजबूत होते हैं। इसके गोचर से व्यापार में उसकी समझ भी बहुत अच्छी होगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400) के अनुसार बुद्ध के अपनी उच्च राशि अर्थात कन्या में होने पर अत्यंत बलवान होता है। ऐसे में वह कुछ लोगों को लाभ दिलाते हैं तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होती है।

लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार 1 अक्टूबर को रात 9:21 मिनट से बुध ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि में बुध उच्च (kanya me Budh ka Gochar) के होते हैं। अत्यंत बलिष्ठ होने के कारण अत्यंत शुभ या अत्यंत अशुभ फल देता है। आइए जानते हैं इनका मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर क्या असर होगा। (Budh Gochar Effect 2023)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों स्वास्थ्य में सुधार होगा। इनके रोगों में कमी आएगी। इस दौरान आपको सतर्क रहना होगा, क्योंकि इस दौरान आपके शत्रुओं की मात्रा बढ़े सकती है।

Advertisment

वृष राशि

वृषि राशि के जातकों की संतान इस दौरान उन्नति करेगी। इनके पुत्र को उन्नति मिल सकती है। आपको संतान से सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप किसी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आप इस दौरान सफल होंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को बुध के गोचर काल में सुख में वृद्धि होगी। समाज में आपकी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए ये गोचर काल शुभ फल देगा। इस दौरान आपके भाइयों से संबंध मधुर रहेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

Advertisment

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। आपके धन में वृद्धि होगी। व्यापार में आपको लाभ होगा। उन्नति होगी। अगर आप कोई नई व्यापारिक योजना बना रहे हैं, तो उसको अमल में लाने का सही समय है।

कन्या राशि

कन्या राशि की जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस दौरान आपकी मानसिक स्थिति अत्यंत मजबूत रहेगी। इस दौरान पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि की जातकों के लिए बुध कोई अच्छे फल नहीं देगा। कचहरी के कार्यों के लिए सामान्य समय रहेगा।

Advertisment

वृश्चिक राशि

आपके लाभ यानि धन में वृद्धि होगी। अगर आप व्यापारी हैं तो इस दौरान आपकी उन्नति होगी। धन आने का समय चल रहा है।

धनु राशि

नौकरी पेशा लोगों को कार्यालय में मान सम्मान मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा में सामान्य रूप से वृद्धि होगी, परंतु अगर आप बिजनेसमैन यानि व्यापारी हैं, तो आपको अत्यंत फायदा होगा।

मकर राशि

भाग्य का आपको मिलाजुला साथ मिलेगा, लेकिन समय के साथ—साथ भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलता चलेगा।

Advertisment

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को बुध के उच्च होने का कोई विशेष फायदा प्राप्त नहीं होगा। इस दौरान आपको दुर्घटनाओं से बचने की सलाह दी जा रही हैं।

मीन राशि

यदि आपकी राशि मीन है तो आपको बता दें बुध के गोचर काल में आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य तो उत्तम रहेगा। व्यापार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इतना ही नहीं नए व्यापारिक संबंध भी इस दौरान बन सकते हैं।

बुध के उपाय

बुध के उच्च होने पर 12 राशियों में से मेष, कर्क, तुला और कुंभ राशि के जातकों को थोड़ा प्रतिकूल प्रभाव झेलना पड़ सकता है। इसलिए आवश्यक है कि इस दौरान आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

Advertisment

यह भी पढ़ें:

Shardiya Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही हैं शारदीय नवरात्रि, नवमी-द​शहरा एक साथ, यहां देखें स्थापना का सही मुहूर्त

Aaj ka Rashifal: इस राशि के मेहनती जातकों को कामयाबी मिलेगी, प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क होगा, कार्यसिद्धि होगी, जानें अपना राशिफल

Guru Vakri 2023: तीन दिन बाद वक्री होने वाला है ये ग्रह, मेष से मीन तक, सब पर होगा असर

Surya Gochar 2023: सूर्य इस दिन करने वाले हैं कन्या में प्रवेश, किसे होगा लाभ, जानें

Numerology: यदि आपका मूलांक है 2, तो इस उम्र में पाएंगे सफलता, अंक ज्योतिष से जानें अपना भविष्य

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

Budh Gochar 2023, Budh Gochar 2023 in hindi, Budh Gochar 2023 effect, Budh Gochar 2023 in hindi, grah gochar oct 2023, astrology, jyotish, bansal news,कन्या में बुध का गोचर 2023, बुध गोचर 2023

Bansal News Astrology jyotish Budh gochar 2023 बुध गोचर 2023 Budh Gochar 2023 effect Budh Gochar 2023 in hindi grah gochar oct 2023 कन्या में बुध का गोचर 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें