Advertisment

Budh Gochar 2023: अगले हफ्ते से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, उच्चस्थ बुध दिलाएंगे लाभ, चेक करें अपनी राशि

Budh Gochar 2023: अगले हफ्ते 1 अक्टूबर से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, उच्चस्थ बुध दिलाएंगे लाभ, चेक करें अपनी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
Budh Gochar 2023: अगले हफ्ते से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, उच्चस्थ बुध दिलाएंगे लाभ, चेक करें अपनी राशि

Budh Gochar 2023: ग्रहों में बहुत जल्द एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है। ग्रहों के राजकुमार बुध 8 दिन बाद अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। जी हां 1 अक्टूबर को बुध सिंह से कन्या में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार कन्या बुध की उच्च राशि है। यानि कन्या में प्रवेश करके ये उच्च के हो जाएंगे। इस दौरान मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर असर (Budh Gochar Effect 2023) पड़ेगा।

Advertisment

इस दिन हो रहे हैं बुध उच्च के

बुध ग्रह से विशेष रूप से व्यापार और मानसिक योग्यता के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है। जिनकी कुंडली में बुध बलवान होता हैं वे मानसिक रूप से बहुत ही मजबूत होते हैं। इसके गोचर से व्यापार में उसकी समझ भी बहुत अच्छी होगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400) के अनुसार बुद्ध के अपनी उच्च राशि अर्थात कन्या में होने पर अत्यंत बलवान होता है। ऐसे में वह कुछ लोगों को लाभ दिलाते हैं तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होती है।

लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार 1 अक्टूबर को रात 9:21 मिनट से बुध ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि में बुध उच्च (kanya me Budh ka Gochar) के होते हैं। अत्यंत बलिष्ठ होने के कारण अत्यंत शुभ या अत्यंत अशुभ फल देता है। आइए जानते हैं इनका मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर क्या असर होगा।

Vastu Tips: दक्षिण दिशा में बैठकर भोजन करने से क्या होता है, क्या है खाना खाने की सही दिशा

Advertisment

मेष राशि

मेष राशि के जातकों स्वास्थ्य में सुधार होगा। इनके रोगों में कमी आएगी। इस दौरान आपको सतर्क रहना होगा, क्योंकि इस दौरान आपके शत्रुओं की मात्रा बढ़े सकती है।

वृष राशि

वृषि राशि के जातकों की संतान इस दौरान उन्नति करेगी। इनके पुत्र को उन्नति मिल सकती है। आपको संतान से सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप किसी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आप इस दौरान सफल होंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को बुध के गोचर काल में सुख में वृद्धि होगी। समाज में आपकी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Advertisment

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए ये गोचर काल शुभ फल देगा। इस दौरान आपके भाइयों से संबंध मधुर रहेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

Vastu Tips: बिना पैसे खर्च किए ऐसे सही करें घर का वास्तु, दूर होंगे गृह दोष और नकारात्मकता

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। आपके धन में वृद्धि होगी। व्यापार में आपको लाभ होगा। उन्नति होगी। अगर आप कोई नई व्यापारिक योजना बना रहे हैं, तो उसको अमल में लाने का सही समय है।

Advertisment

कन्या राशि

कन्या राशि की जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस दौरान आपकी मानसिक स्थिति अत्यंत मजबूत रहेगी। इस दौरान पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि की जातकों के लिए बुध कोई अच्छे फल नहीं देगा। कचहरी के कार्यों के लिए सामान्य समय रहेगा।

वृश्चिक राशि

आपके लाभ यानि धन में वृद्धि होगी। अगर आप व्यापारी हैं तो इस दौरान आपकी उन्नति होगी। धन आने का समय चल रहा है।

धनु राशि

नौकरी पेशा लोगों को कार्यालय में मान सम्मान मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा में सामान्य रूप से वृद्धि होगी, परंतु अगर आप बिजनेसमैन यानि व्यापारी हैं, तो आपको अत्यंत फायदा होगा।

मकर राशि

भाग्य का आपको मिलाजुला साथ मिलेगा, लेकिन समय के साथ—साथ भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलता चलेगा।

Mulank Numerology: प्यार में धोखा खाते हैं इस तारीख को जन्मे लोग! क्या है आपकी Date of Birth

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को बुध के उच्च होने का कोई विशेष फायदा प्राप्त नहीं होगा। इस दौरान आपको दुर्घटनाओं से बचने की सलाह दी जा रही हैं।

मीन राशि

यदि आपकी राशि मीन है तो आपको बता दें बुध के गोचर काल में आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य तो उत्तम रहेगा। व्यापार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इतना ही नहीं नए व्यापारिक संबंध भी इस दौरान बन सकते हैं।

बुध के उपाय

बुध के उच्च होने पर 12 राशियों में से मेष, कर्क, तुला और कुंभ राशि के जातकों को थोड़ा प्रतिकूल प्रभाव झेलना पड़ सकता है। इसलिए आवश्यक है कि इस दौरान आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

यह भी पढ़ें:

Shardiya Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही हैं शारदीय नवरात्रि, नवमी-द​शहरा एक साथ, यहां देखें स्थापना का सही मुहूर्त

Guru Vakri 2023: तीन दिन बाद वक्री होने वाला है ये ग्रह, मेष से मीन तक, सब पर होगा असर

Numerology: यदि आपका मूलांक है 2, तो इस उम्र में पाएंगे सफलता, अंक ज्योतिष से जानें अपना भविष्य

Vastu Tips: घर में ये पांच चीजें रखने से आती है बरकत, कौन सी हैं वे चीजें

Vastu Tips: बिना पैसे खर्च किए ऐसे सही करें घर का वास्तु, दूर होंगे गृह दोष और नकारात्मकता

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

Budh Gochar 2023, Budh Gochar 2023 in hindi, Budh Gochar 2023 effect, Budh Gochar 2023 in hindi, grah gochar oct 2023, astrology, jyotish, bansal news,कन्या में बुध का गोचर 2023, बुध गोचर 2023

Bansal News Astrology jyotish Budh gochar 2023 बुध गोचर 2023 Budh Gochar 2023 effect Budh Gochar 2023 in hindi grah gochar oct 2023 कन्या में बुध का गोचर 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें