Advertisment

MP Vidhan Sabha Satra: आज से शुरू हो रहा बजट सत्र, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का होगा चुनाव, पीसी शर्मा साइकिल से जाएंगे विधानसभा

MP Vidhan Sabha Satra: आज से शुरू हो रहा बजट सत्र, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का होगा चुनाव, पीसी शर्मा साइकिल से जाएंगे विधानसभा Budget-session-starting-from-today-election-of-president-and-vice-president-will-be-held-Sharma-will-go-by-bicycle

author-image
Bansal News
MP Vidhan Sabha Satra: आज से शुरू हो रहा बजट सत्र, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का होगा चुनाव, पीसी शर्मा साइकिल से जाएंगे विधानसभा

भोपाल। मप्र का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र 26 मार्च तक चलेगा। प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 2 मार्च को विधानसभा में बजट पेश करेंगे। इस बार विधानसभा में 33 दिनों का सत्र संचालित किया जाएगा। इस सत्र में कुल 23 बैठकें होंगी। साथ ही इस सत्र में 11 संशोधित अधिनियमों पर भी चर्चा की जाएगी। सत्र के पहले दिन आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण होगा। विधानसभा अध्यक्ष के पद पर गिरीश गौतम के नाम पर सहमति बन गई है। हालांकि अभी तक उपाध्यक्ष के पद के लिए नाम की घोषणा नहीं की गई है। इस बार उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का ही उम्मीदवार रहेगी।

Advertisment

कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन
बता दें कि कोरोना महामारी के कारण इस सत्र में सभी को नियमों का पालन करना होगा। कोरोना गाइडलाइन के तहत बाहरी लोगों का विधानसभा परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यहां मंत्रियों के साथ एक व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति रहेगी। यहां आने वाले लोगों को मास्क के साथ 6 फीट की शारीरिक दूरी भी बनाकर रखनी होगी। जो विधायक स्वस्थ नहीं हैं वे सभी वीडियो कॉन्फ्रॉंसिंग के जरिए सत्र में हिस्सा लेंगे। प्रदेश में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा साइकिल से विधानसभा पहुंचेंगे। कांग्रेस ने प्रदेश में बढ़ती मंहगाई को लेकर विरोध करने का फैसला लिया है। वहीं पीसीसी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सत्र आरंभ से पहले सभी विधायकों से चर्चा करेंगे।

vidhansabha satra vidhan sabha satra upadhyaksh mp vidhan sabha satra mp budget season mp budget satra Congress CG Breaking News budget season budget satra bjp bhopal news Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal Bansal News MP CG Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp today news bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news adhyaksh
Advertisment
चैनल से जुड़ें