Advertisment

Budget 2022: जानिए केंद्रीय बजट 2022 में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा?

Budget 2022: जानिए केंद्रीय बजट 2022 में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा? Budget 2022: Know what became cheap and what became expensive in the Union Budget 2022? NKP

author-image
Bansal Digital Desk
Budget 2022: जानिए केंद्रीय बजट 2022 में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा?

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने संसद में केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट से देश में अब कुछ चीजें महंगी हो जाएंगी जबकि कुछ चीजों की कीमतों में कमी आएगी। आइए विस्तार से जानते हैं कौन सी चीजें अब महंगी मिलेंगी और किन चीजों के दामों में कटौती आएगी।

Advertisment

क्या होगा सस्ता?

बजट 2022 में कपड़ा, चमड़ा पैकेजिंग के डिब्बे, कृषि का सामान, जेम्स एंड ज्वैलरी और मोबाइल फोन चार्जर सस्ते होंगे। वहीं जेम्स एंड ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। कट और पॉलिश्ड डायमंड पर भी कस्टम ड्यूटी घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है। एमएसएमई को मदद मुहैया कराने के लिए स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी छूट को 1 साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। मेंथा ऑयल पर कस्टम ड्यूटी को घटाया गया है। वहीं मोबाइल फोन चार्जर, ट्रांसफॉर्मर, कैमरा लेंस आदी पर भी कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि घरेलू मैन्युपेक्चरिंग को बढ़ावा दिया जा सके।

क्या हुआ महंगा?

इस बजट में कैपिटल गुड्स पर आयात शुल्क में छूट को खत्म करते हुए 7.5 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया गया है। इमिटेशन ज्वैलरी पर भी कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि आयात को कम किया जा सके। वहीं बारिश में इस्तेमाल होने वाली छतरी को भी महंगा कर दिया गया है। सरकार ने इसपर 20% टैक्स लेने का ऐलान किया है। साथ ही छाता बनाने में इस्तेमाल होने वाली कलपुर्जों पर मिलने वाली टैक्स छूट को भी हटा दिया गया है। इसके अलावा इस साल अक्टूबर से ब्लेंडिंग वाले फ्यूल पर 2 रूपये प्रति लिटर के हिसाब से एक्साइज ड्यूटी लगेगी।

union budget 2022 total budget 2022 saudi arabia no income tax law income tax taxpayers Income Tax day Income tax government budget of 2022 government budget 2022 government 2022 budget government general budget 2022 economy doe budget 2022 current budget 2022 countries budget for 2022 budget 2022 annual budget 2022 2022 national budget 2022 government budget 2022 central budget
Advertisment
चैनल से जुड़ें