Advertisment

Buddhadeb Guha Dies: नहीं रहे 85 बर्षीय मशहूर बंगाली लेखक, साहित्य जगत में शोक की लहर

जाने-माने बंगाली लेखक बुद्धदेव गुहा Buddhadeb Guha Dies का कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद हुई परेशानियों के कारण रविवार को निधन हो....

author-image
Bansal News
Buddhadeb Guha Dies: नहीं रहे 85 बर्षीय मशहूर बंगाली लेखक, साहित्य जगत में शोक की लहर

कोलकाता। जाने-माने बंगाली लेखक बुद्धदेव गुहा Buddhadeb Guha Dies का कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद हुई परेशानियों के कारण रविवार को निधन हो गया। वह 85 साल के थे। लेखक के परिवार ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद उत्पन्न हुई परेशानियों के कारण उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद देर रात 11 बजकर 25 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

Advertisment

https://twitter.com/jdhankhar1/status/1432206985391312898

गुहा अप्रैल में कोरोना वायरस की चपेट में आए थे और करीब 33 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। गुहा के परिवार में उनकी पत्नी रितु गुहा Buddhadeb Guha Dies और दो बेटियां हैं। गुहा को जन्म 29 जून 1936 को कोलकाता में हुआ था, उनका बचपन पूर्वी बंगाल (अब बांग्लादेश) के रंगपुर और बारीसाल जिलों में बीता। उनके बचपन के अनुभवों और यात्राओं ने उनके दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी, जो बाद में उनके लेखन में दिखी। उन्हें 1976 में आनंद पुरस्कार, इसके बाद शिरोमन पुरस्कार और शरत पुरस्कार के अलावा उन्हें उनके अद्भुत काम के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

‘मधुकरी’ के अलावा उनकी पुस्तक ‘कोलेर कच्छै’ और ‘'सविनय निबेदन' भी काफी मशहूर हुई। एक पुरस्कार विजेता बंगाली फिल्म 'डिक्शनरी' उनकी दो रचनाओं 'बाबा होवा' और 'स्वामी होवा' पर आधारित है। गुहा एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और एक कुशल चित्रकार भी थे। Buddhadeb Guha Dies लेखक की बड़ी बेटी मालिनी बी गुहा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बुद्धदेव गुहा नहीं रहे और उनके जीवन का जश्न मनाने में उनके परिवार और दोस्तों के साथ शामिल हों।

সাহিত্যিক বুদ্ধদেব গুহ साहित्यकार बुद्धदेव गुहा लेखक बुद्धदेव गुहा बुद्धदेव गुहा का निधन बुद्धदेव गुहा बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ दैनिक समाचार दैनिक खबर ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर कोलकाता WEST BENGAL viral news updates trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news news updates in Hindi news updates latest news latest Bansal News hindi news update Famous Bengali writer Buddhadev Guha Buddhadev Guha Passes away Buddhadev Guha Death Buddhadev Guha Breaking News Bengali literary world bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news
Advertisment
चैनल से जुड़ें