Advertisment

बकरीद का त्योहार आज: रिमझिम बारिश के बीच हुई नमाज, देश-दुनिया में अमन-चैन की मांगी दुआ, शहर की ये सड़के रहेंगी डायवर्ट

Bakrid Eid ul Adha 2024: बकरीद का त्योहार आज: रिमझिम बारिश के बीच हुई नमाज, देश-दुनिया में अमन-चैन की मांगी दुआ, ये सड़के रहेंगी डायवर्ट

author-image
Preetam Manjhi
बकरीद का त्योहार आज: रिमझिम बारिश के बीच हुई नमाज, देश-दुनिया में अमन-चैन की मांगी दुआ, शहर की ये सड़के रहेंगी डायवर्ट

हाइलाइट्स

  • बकरीद का त्योहार आज
  • रिमझिम बारिश के बीच हुई नमाज
  • देश-दुनिया में अमन-चैन की मांगी दुआ
Advertisment

Bakrid Eid ul Adha 2024: आज ईद-उल-अजहा (ईद) का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद की मुख्य नमाज ईदगाह पर की गई।

आपको बता दें कि सुबह 7 बजे हजारों नमाजी एक साथ नमाज अदा तक चुके हैं।

Bakrid-Eid-ul-Adha-2024

नमाज में देश और दुनिया में अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं। आज ईदगाह समेत प्रदेश के हर शहर की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई।

ईद का यह त्यौहार 3 दिन तक चलता रहेगा।

Bakrid-Eid-ul-Adha-2024

ये रूट रहेंगे डायवर्ट

- ईद-उल अजहा (Bakrid Eid ul Adha 2024) के दौरान भोपाल में सुबह 6.30 बजे से 11 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा। - इंदौर-उज्जैन की तरफ से आने वाली बसें लालघाटी से नादरा बस स्टैंड की तरफ नहीं जा सकेंगी। इस रूट की बसें हलालपुर बस स्टैंड पर ही रुकेंगी।

Advertisment

- राजगढ़ की तरफ से आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड पर ही रुकेंगी।

- रेत घाट से मोती मस्जिद, सदर मंजिल रायल मार्केट की तरफ सिटी बसें और आम आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन VIP रोड से जा सकेंगे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1802538606789017734

- कोहेफिजा से इमामी गेट, पीरगेट की तरफ सिटी बसें और आम ट्रैफिक बदला रहेगा। लोग लालघाटी से VIP रोड से अपने गंतव्य की तरफ जा सकेंगे।

- नादरा बस स्टैंड से भोपाल टॉकीज होकर रॉयल मार्केट की तरफ सिटी समेत अन्य सभी बसें प्रतिबंधित रहेगी।

Advertisment

- सभी वाहनों का ईदगाह की ओर आने वाले मार्गों पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

Bakrid-Eid-ul-Adha-2024

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

शहर में ईद के चलते शहर की कई सड़कें डायवर्ट की गई हैं। सुबह 11 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने  हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आप इस नंबर 0755-2677340, 2443850 पर कर संपर्क सकते हैं

ये खबर भी पढ़ें: MP Monsoon Update: भोपाल से 500 किमी दूर है मानसून, इंदौर में 10 दिन लेट होगा, प्री-मानसून बारिश में भीगेंगे ये जिले

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें