Advertisment

BtSY2 Virus : चमगादड़ों में मिला कोरोना जैसा एक और वायरस, मचा हड़कंप

author-image
deepak
BtSY2 Virus : चमगादड़ों में मिला कोरोना जैसा एक और वायरस, मचा हड़कंप

BtSY2 Virus : चीन से दुनिया के लिए एक बार फिर बुरी खबर आई है। चीन के चमगादड़ों में कोरोना से खतरनाक एक और नया वायरस मिला है। इस वायरस का नाम बीटीएसवाई2 है। यह कोरोना वायरस की तरह ही है। खतरे की बात यह है कि नया वायरस आसानी से इंसानी शरीर में प्रवेश कर सकता है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि नया वायरस काफी खतरनाक है और यह काफी तबाही का कारण भी बन सकता है।

Advertisment

खबरों के अनुसार नया वायरस दक्षिण चीन के चमगादड़ों में मिला है। चीन के युन्नान प्रांत के चमगादड़ों के शरीर में कुल 5 खतरनाक वायरस मिले हैं जो मनुष्य और पशुओं दोनों को कई बीमारियां दे सकते हैं। इस शोध को सिडनी यूनिवर्सिटी, युन्नान इंस्टीट्यूट ऑफ एंडेमिक डिजीज कंट्रोल और शेन्जेन स्थित सन यात-सेन यूनिवर्सिटी ने किया है। इस शोध के लिए चीन के युन्नान राज्य के 15 प्रजातियों की जांच की गई। कुल 149 यूरिन सैंपल की जांच की गई। इसमें कुल पांच वायरस मिले, जिनमें एक वायरस कोरोना जैसा था। वैज्ञानिकों ने पाया कि नया वायरस बीटीएसवाई2 एक रिसेप्टर बाइंडिंग वायरस है जो मनुष्य की कोशिकाओं से जुड़ सकता है। आपको बता दें कि चीन का युन्नान प्रांत चमगादड़ों में पाए जाने वाले वायरस का हॉट स्पॉट बन चुका है।

चमगादड़ what is Omicron BF.7 virus like corona Virus BtSY2 SARS-CoV-2 & 50 SARS-CoV potential to jump to HUMANS new virus in china new covid variant humans virus found in china found danger Covid-like virus BtSY2 covid 19 new wave in india china virus update China bats BA.5.1.7 & BF.7 symptoms
Advertisment
चैनल से जुड़ें