Advertisment

BTS: भारत समेत पूरी दुनिया को दीवाना बनाने वाले बैंड की कहानी, जानें युवाओं में इतना पॉपुलर क्यों है?

BTS: भारत समेत पूरी दुनिया को दीवाना बनाने वाले बैंड की कहानी, जानें युवाओं में इतना पॉपुलर क्यों है? BTS: The story of the band that made the whole world crazy including India, know why it is so popular among the youth? nkp

author-image
Bansal Digital Desk
BTS: भारत समेत पूरी दुनिया को दीवाना बनाने वाले बैंड की कहानी, जानें युवाओं में इतना पॉपुलर क्यों है?

नई दिल्ली। भारत समेत पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाने वाले BTS Group बैंड के बारे में आप जानते हैं? कुछ लोग इस बैंड को जानते हैं तो कुछ लोग नहीं जानते। लेकिन आज हम आपको इस बैंड के बारे में पूरे तफ्तीश से बताउंगा कि आखिर ये बैंड इतना मशहुर कैसे हुआ और इसकी कहानी क्या है?

Advertisment

ज्यादातर बच्चें जानते हैं इस ग्रुप के बारे में

BTS ग्रुप के बारे में जितना व्यस्क नहीं जानते, उनसे कहीं ज्यादा बच्चे जानते हैं। बच्चे BTS ग्रुप के परफॉर्मेंस के साथ-साथ उनके लुक्स, हेयर स्टाइल, ड्रेसिग सेंस के दीवाने हैं। लगभग एक ही उम्र के सात लड़कों का यह ग्रुप आज के समय में इतना लोकप्रिय है कि अपने हर नए अल्बम के साथ रिकॉर्ड बना रहा है। बतादें कि BTS दक्षिण कोरिया का के-पॉप बॉयज बैंड है, जो अब दुनियाभर में मेनस्ट्रीम बैंड बन गया है। BTS कोरियाई कंपनी बिग हिट एंटरटेनमेंट ने तैयार किया था। BTS का पूरा नाम बैंगटैन सोनीओन्डन (BangTan Sonyeondan) है। जिसे बैंगटैन बॉयज़ या बुलेटप्रूफ बॉयज़ स्काउट के नाम से भी जाना जाता है।

बैंड कई हजार अवॉर्ड अपनी झोली में डाल चुका है

मालूम हो कि ये म्यूज़िक बैंड अबतक कई हजार अवॉर्ड अपनी झोली में डाल चुका है। कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर चुका है। बीटीएस ग्रुप की शुरुआत साल 2013 में हुई थी, हालांकि इसको लॉन्च करने की तैयारियां साल 2010 से ही शुरू होने लगी थीं। पहला म्यूजिक अल्बम 11 सितंबर 2013 में लॉन्च किया गया था, जिसका नाम “2 cool 4 Skool” था। ये अल्बम इतना पसंद किया गया कि उसे न्यू आर्टिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया।

बैंड के नाम 23 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

गौरतलब है कि इस बैंड के नाम 23 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। सिंगल सॉन्ग 'बटर' ने तो अकेले पांच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। इस विडियो सॉन्ग ने यू-ट्यूब प्रीमियर पर सबसे अधिक दर्शक पाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस सॉन्ग से पहले ये रिकॉर्ड उनके ही सिंगल विडियो सॉन्ग 'डाइनामाइट' के नाम था। 18 सितंबर 2017 को रिलीज हुआ म्यूजिक विडियो DNA यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यू पाने वाला उनका पहला विडियो बन गया।

Advertisment

इस ग्रुप में कौन-कौन से लोग हैं

इस ग्रुप में सबसे बडे हैं 'जिन'। जिनका पूरा नाम किम सियोकजिन (Kim Seokjin) है। ये इस ग्रुप के सबसे बड़े सदस्य हैं। जिन की सॉफ्ट आवाज ही उनकी कामयाबी है। बतादें कि जिन सिंगर होने के साथ-साथ सॉन्ग राइटर भी हैं। इनके अलावा दूसरे नंबर पर आते हैं 'सुगा'। पूरा नाम, मिन यूंगी सुगा (Min Yoongi) है। बीटीएस ग्रुप के मेन रैपर हैं। बीटीएस में शामिल होने से पहले सुगा एक अंडरग्राउंड रैपर थे। इनके गानों में मुश्किल दिनों और मेहनत की झलक नजर आती है।

तीसरा नाम है जे होप। यह भी रैपर है, और साथ ही मुख्य डांसर और सिंगर भी। जे होप का असली नाम जंग हो सोक (Jung Hoseok) है। होप बीटीएस ग्रुप में शामिल होने से पहले एक स्ट्रीट डांस टीम का हिस्सा थे। अगर इन्हें टीम का माइकल जैक्सन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। चौथे नंबर पर हैं बीटीएस ग्रुप के रैपर और लीडर किम नमजून। इन्हें स्टेज पर RM कहा जाता है, जिसका फुल फॉर्म Rap Monster है। पांचवें मेंबर हैं जिमिन, जो बीटीएस ग्रुप में सिंगर और मुख्य डांसर है। इनके डांस मूव्स को बेहद पसंद किया जाता है। पूरा नाम पार्क जिमिन है। छठे मेंबर हैं वी। वी बीटीएस ग्रुप में मुख्य और सरप्राइज मेंबर है, ऐसा इसलिए वी का नाम की पहले घोषणा नहीं की थी, जभी बाकि सभी ग्रुप मेंबर्स के जानकारी साझा कर दी गई थी। वी का असली नाम किम तेहयूंग है। वे अपने पिता की तरह खेती करना चाहते थे, मगर किस्मत ने कुछ और ही तय कर रखा था।

सातवें मेंबर हैं जंगकूक, जो बीटीएस ग्रुप में मुख्य गायक और BTS के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं। 13-14 साल की उम्र में ही इस ग्रुप को जॉइन कर लिया था। जंगकूक का पूरा नाम जेऑन जंगकूक है।

Advertisment

BTS अल्बम दुनिया में सबसे अधिक खरीदे जाने वाली अल्बम हैं

बतादें कि BTS अल्बम दुनिया में सबसे अधिक खरीदे जाने वाली अल्बम हैं। School Luv affair, Dark and Wild, Face yourself, Wings, The most beautiful moment in life, Love yourself, Map of the soul: Persona ने दुनिया भर में वैसी ही धूम मचाई है जैसे डीएनए ने। पांच साल में ही इस बैंड ने अपनी पहचान दुनियाभर को बता दी थी। उनकी इस कामयाबी के पीछे परफॉर्मेंस, कोरियोग्राफी और बेहतरीन गाने तो हैं ही। मगर लोगों का मानना है कि इनकी मेहनत, आपसी तालमेल और स्किल ने इनको इस काबिल बनाया है कि जब ये एक बार शुरू हो जाएं तो किसी का भी दिल जीत लें।

इस कारण से फेमस हुआ BTS

जहां बाकी बैंड्स दिल, दोस्ती, प्यार-व्यार, इश्क, बेवफाई को अपने लफ्ज़ों मं पिरो रहे हैं। वहीं बीटीएस ने अपने गानों के लिए बुलिंग, खुद को एक्सेप्ट करने और मेंटल हेल्थ जैसे सेंसेटिव सब्जेक्ट को चुना। तभी उनका ये बेबाक अंदाज़ नई पीढ़ी को भा गया। तभी तो लैपटॉप हो या मोबाइल उनका वॉलपेपर बीटीएस बॉयज़ बन गए। टीशर्ट से लेकर कॉफी मग तक उनके प्रिंट आ गए। इनकी लोकप्रियता का ही ये कमाल था कि इस कोरियन बॉय बैंड ने डोनल्ड ट्रंप, मिशेल ओबामा, और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान जैसे दिग्गजों को पछाड़कर टाइम पर्न ऑफ द ईयर 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया था। बीटीएस के मेंबर जंगकूक को तो 2020 के सबसे सेक्सिट इंटरनैनशल मैन का खिताब मिला था। पीपुल मैगजीन के ऑनलाइन पोल में जंगकूक को सबसे अधिक वोट मिले थे।

बॉलीवुड के लोग भी हैं बीटीएस के दीवाने

भारत में BTS के दीवाने सिर्फ यूथ ही नहीं बल्कि फिल्म और टेलिविजन इंडस्ट्री के लोग भी हैं। एआर रहमान ने भी बीटीएस का एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया था। दिशा पटानी, आयुष्मान खुराना भी इनके प्रति अपना प्यार जता चुके हैं। टाइगर श्राफ ने तो डाइनामाइट सॉन्ग के रिलीज होने पर सोशल मीडिया पर लिखा था, किसी को भी बीटीएस से प्यार हो सकता है।

Advertisment
BTS bts albums bts army bts army full form bts army members bts army name bts army photos bts band bts band members details bts boy with luv BTS Butter BTS Dynamite bts full form BTS KPop bts meaning bts quiz BTS songs bts twitter bts website how big is bts army how many bts army in india what is bts army in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें