पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पूर्व मंत्री पार्टी से निष्कासित

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को पूर्व मंत्री नकुल दुबे को बाहर का रास्ता दिखा दिया।यह जानकारी बसपा सुप्रीमो ने ट्विटर पर साझा किया।बताया गया कि उन्हें अनुशासनहीनता अपनाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप के कारण निष्कासित किया गया है। उधर नकुल दुबे ने कहा कि उन्होंने शनिवार दोपहर को ही पार्टी को अपना त्यागपत्र दे दिया था,पार्टी में किसे रखना है और किसे नहीं रखना है यह नेतृत्व का ही निर्णय होता है। बताया जा रहा है कि नकुल दुबे ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं वह अब कहां जाएंगे यह जानकारी बाद में हो पाएगी।
श्री नकुल दुबे (लखनऊ) BSP पूर्व मन्त्री को, पार्टी में अनुशासन-हीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण, इनको बी.एस.पी. से निष्कासित कर दिया गया है।
— Mayawati (@Mayawati) April 16, 2022
Share This
0 Comments