Advertisment

अपनी छत पर ऐसे लगवाएं BSNL टावर: बैठे-बिठाए होगी हर महीने 20 से 25 हजार की मोटी कमाई, जानें टावर लगवाने की पूरी डिटेल

Ghar Pr Lagwaye BSNL Tower: अगर आप भी बैठे‍-बिठाए हजारों रुपए कमाना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्‍छी खबर है।

author-image
Aman jain
अपनी छत पर ऐसे लगवाएं BSNL टावर: बैठे-बिठाए होगी हर महीने 20 से 25 हजार की मोटी कमाई, जानें टावर लगवाने की पूरी डिटेल

Ghar Pr Lagwaye BSNL Tower: अगर आप भी बैठे‍-बिठाए हजारों रुपए कमाना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्‍छी खबर है।

Advertisment

आप भी BSNL मोबाइल का टावर लगा कर हर महीने 20 से 25 हजार रुपए कमा सकते हैं। अगर आपके घर की छत पर थोड़ी भी जगह है तो आप भी हजारों रुपए कमा सकते है।

इससे आपकी हर महीने कमाई भी होगी और आपके घर में नेटवर्क की समस्या भी दूर होगी। जब से टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरेटल और वीआई ने अपने रिचार्ज प्लान की रेटों में बढ़ोतरी की है तब से लाखों यूजर्स ने BSNL की तरफ स्विच किया है और लगातार कर भी रहे हैं।

ऐसे में आप BSNL मोबाइल का टावर लगवा सकते हैं। आइए हम आपको इसकी पूरी जानकारी डिटेल में देते हैं।

Advertisment

publive-image

बन जाएगा कमाई का जरिया

ये टावर लगवाना आपके लिए एक तरह से घर बैठे कमाई का जरिया बन जाएगा। इससे आपकी घर की छत का जो कोना कभी यूज में नहीं आता था उससे भी हजारों रुपए मिलेंगे।

अगर आपकी घर की छत पर ये BSNL टावर (Ghar Pr Lagwaye BSNL Tower) लग जाता है तो आपको पैसे भी मिलते रहेंगे और महंगे रिचार्ज प्लान लेने से भी छुटकारा मिल सकता है।

ये टावर लगाने से पहले कंपनी आपके साथ एक कॉन्ट्रेक्ट (डील) साइन कर सकती है। इसमें टावर कितने समय के लिए लगाया जा रहा है उसका पूरा व्‍यौरा होता है।

Advertisment

इसके अलावा टावर लगवाने से कुछ नुकसान भी होते हैं हम आपको उनके बारे में भी बताते हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1818916225348403479

ऐसे लगेगा छत पर टावर

अपनी छत पर टावर लगवाने के लिए सबसे पहले आपको गूगल क्रोम पर इंडस टावर (indus Tower) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके बाद यहां आपको स्क्रीन पर राइट कॉर्नर में तीन ऑप्शन दिखेंगे। इसमें LANDOWNERS के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अप्लाई करना है।

Advertisment

इसके बाद indus Tower वाले लोग आपके घर पर सर्वे के लिए आएंगे। सर्वे करने के बाद ये आपके घर की छत पर टावर लगा देंगे।

एक बार टावर लगने के बाद आपको हर महीने इसका किराया मिलने लगेगा। ये हर महिने मिलने वाला किराया कंपनी पर डिपेंड करता है।

आपका जितने साल का कॉन्ट्रेक्ट होगा उस हिसाब से आपको हर महीने रूपए मिलेंगे।

टावर से होने वाले नुकसान

सभी टेलीकॉम टावर से अधिक मात्रा में रेडिएशन निकलता है। लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है।

रेडिएशन की वजह से आपकी नींद कम हो सकती है और सोने में काफी दिक्‍कत आती है। इससे आपकी तनाव और चिंता बढ़ जाती है।

कुछ लोगों को रेडिएशन के वजह से सिरदर्द और चक्कर आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप सोच-समझकर अपनी छत पर टावर लगवाएं।

यह भी पढ़ें-  Car Monsoon Tips: बारिश के मौसम में अपनी कार का ऐसे रखें खास ध्‍यान, इन टिप्‍स को फॉलो करने के बाद आप नहीं होंगे परेशान

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें