Advertisment

BiTV: नहीं पड़ेगी Set Top Box की जरूरत, BSNL ने लॉन्च की BiTV सर्विस, अब स्मार्टफोन पर देखें 450+ लाइव टीवी चैनल्स

BSNL : BSNL ने OTT प्ले के साथ मिलकर एक नई BiTV सर्विस शुरू की है। इस सर्विस की मदद से BSNL यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स देख सकते हैं। इसमें प्रीमियम चैनल्स भी शामिल हैं। यह सर्विस गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है।

author-image
Ashi sharma
BiTV

BiTV

BSNL : BSNL ने OTT प्ले के साथ मिलकर एक नई BiTV सर्विस शुरू की है। इस सर्विस की मदद से BSNL यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स देख सकते हैं। इसमें प्रीमियम चैनल्स भी शामिल हैं। यह सर्विस गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है।

Advertisment

क्या है BiTV सर्विस?

BiTV सर्विस BSNL और OTT प्ले की एक संयुक्त पहल है। इसके जरिए यूजर्स को स्मार्टफोन पर इंटरनेट टीवी की सुविधा मिलती है। इस सर्विस में 450+ लाइव टीवी चैनल्स अवेलेवल हैं, जिनमें Bhaktiflix, Kanccha Lannka, STAGE, Shortfundly, OM TV, Playflix, Fancode, Hubhopper, Distro, और Runn TV जैसे पॉपुलर चैनल्स शामिल हैं।

कैसे करें BiTV सर्विस का इस्तेमाल?

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस:

  • यूजर्स को पहले BSNL BiTV रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाना होगा।
  • वहां राज्य का चयन करने के बाद ओटीपी के जरिए सर्विस को एक्टिवेट किया जा सकता है।

ऐप डाउनलोड करें:

  • OTTplay ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ऐप में लॉगइन करें।
  • एक एसएमएस की मदद से सर्विस को एक्टिवेट करें।
Advertisment

BSNL और OTT प्ले की पार्टनरशिप

BSNL के CMD रॉबर्ट जे रवि ने कहा, "BiTV के साथ, हमारे यूजर्स को किसी भी समय एंटरटेनमेंट एक्सेस करने का मौका मिलेगा। यह सुविधा उन्हें BSNL की तरफ से दी जा रही है।"

BiTV के फायदे

  • सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत नहीं: यूजर्स बिना किसी एक्ट्रा डिवाइस के सीधे स्मार्टफोन पर लाइव टीवी देख सकते हैं।
  • 450+ चैनल्स: इसमें एंटरटेनमेंट, न्यूज़, स्पोर्ट्स और प्रीमियम चैनल्स शामिल हैं।
  • आसान एक्सेस: ऐप के जरिए यूजर्स आसानी से कंटेंट एक्सेस कर सकते हैं।

BSNL की BiTV सर्विस यूजर्स के लिए एक नया और सुविधाजनक विकल्प है। इसकी मदद से यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने स्मार्टफोन पर लाइव टीवी का आनंद ले सकते हैं। अगर आप भी इस सर्विस का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आज ही रजिस्ट्रेशन करें और OTTplay ऐप डाउनलोड करें।

Advertisment

BSNL यूजर्स की बल्ले-बल्ले, इस नए प्लान ने खत्म की बार-बार रिचार्ज की झंझट, airtel jio से सस्ते प्लान में इतने फायदे

अगर आप भी एक साल की वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान की तलाश में हैं, तो आप इस खास प्लान को देख सकते हैं जो 600GB डेटा और कई फायदे देता है। आइए जानते हैं इस खास प्लान के बारे में...

BSNL Best plans

Advertisment
सेट टॉप बॉक्स लाइव टीवी कैसे दे लाइव टीवी jiotv plus Jio intranet Internet fibre to the home fibre bsnl sim bsnl plan bsnl live tv service bsnl live tv bsnl iftv bsnl ftth BSNL
Advertisment
चैनल से जुड़ें