Advertisment

Delhi Excise Policy Case : ईडी के सामने पेश हुई बीआरएस नेता के. कविता ! जल्द दर्ज होगा बयान

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के संबंध में शनिवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं।

author-image
Bansal News
Delhi Excise Policy Case : ईडी के सामने पेश हुई बीआरएस नेता के. कविता ! जल्द दर्ज होगा बयान

नई दिल्ली।  Delhi Excise Policy Case  भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के संबंध में शनिवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। जांच एजेंसी इस सिलसिले में गिरफ्तार एक आरोपी से उनका आमना-सामना करा सकती है और उनका बयान दर्ज कर सकती है।

Advertisment

तेलंगाना ने कही बात

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की 44-वर्षीया बेटी तुगलक रोड पर अपने पिता के आधिकारिक आवास से करीब 1.5 किलोमीटर दूर एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर संघीय एजेंसी के मुख्यालय में सुबह करीब 11 बजे पहुंचीं। ईडी कार्यालय में भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैन्य बलों के कर्मियों को तैनात किया गया है। बीआरएस नेता के समर्थकों ने एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर प्रदर्शन भी किया।

9 मार्च को पेश होने के लिए कहा था 

ईडी ने कविता को नौ मार्च को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने लंबे समय से अटके महिला आरक्षण विधेयक को संसद के बजट सत्र में पारित कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को यहां अनशन में शामिल होने के पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम के कारण नयी तारीख देने का अनुरोध किया था। बीआरएस की विधान परिषद सदस्य कविता को एजेंसी ने इसलिए बुलाया है, ताकि उनका सामना हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्रन पिल्लई से कराया जाए। पिल्लई को इस सप्ताह ईडी ने गिरफ्तार किया था। एजेंसी धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत कविता का बयान दर्ज करेगी।

what is the delhi excise policy case? liquor policy delhi excise policy delhi Excise Policy delhi old excise policy Delhi News delhi new excise policy delhi liquor scam delhi liquor policy scam delhi liquor policy case delhi liquor policy delhi excise policy scam case delhi excise policy scam delhi excise policy row delhi excise policy news delhi excise policy kya hai delhi excise policy explained Delhi Excise Policy Case delhi excise policy
Advertisment
चैनल से जुड़ें