Advertisment

Brown Bread vs White Bread: ब्राउन ब्रेड खाएं या व्हाइट, कहीं आप भी ब्रेड खाने को लेकर कंफ्यूज तो नहीं, क्या है बेहतर

Brown Bread vs White Bread:ब्रेड तो सभी खाते हैं।कुछ लोग व्हाइट ब्रेड खाते हैं तो कुछ ब्राउन ब्रेड।व्हाइट ब्रेड हेल्थ को नुकसान पहुंचाती है।

author-image
Kalpana Madhu
Brown Bread vs White Bread: ब्राउन ब्रेड खाएं या व्हाइट, कहीं आप भी ब्रेड खाने को लेकर कंफ्यूज तो नहीं, क्या है बेहतर

Brown Bread vs White Bread: ब्रेड तो सभी खाते हैं। ज्यादातर लोग व्हाइट ब्रेड खाते हैं तो कुछ ब्राउन ब्रेड। यहां हम आपको दोनों ब्रेड में से किसको खाना हेल्दी है ये बता रहे हैं।

Advertisment

बता दें कि देखने में सुंदर दिखने वाली व्हाइट ब्रेड हेल्थ को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इसको सुदंर बनाने के लिए इसमें पोटेशियम ब्रोमेट और पोटेशियम आयोडाइड डाला जाता है।

पोषण को लेकर क्या है बेहतर 

ब्राउन ब्रेड विटामिन B, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे विटामिन और खनिजों का भी अच्छा स्रोत है।  ये पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को हेल्दी रखने में मददगार है।

तो वहीं पर दूसरी ओर, रिफाइनिंग प्रक्रिया के दौरान खोए पोषक तत्वों की भरपाई के लिए सफेद ब्रेड को अक्सर विटामिन और खनिजों से रिच किया जाता है।

Advertisment

लेकिन फिर भी ब्राउन ब्रेड को पोषण के मामले में ज्यादा अच्छा माना जाता है।

कैलोरी : ब्राउन ब्रेड vs व्हाइट ब्रेड

कैलोरी के लिहाज से देखें, तो व्हाइट ब्रेड के एक स्लाइस में 77 कैलोरी होती है, जबकि ब्राउन ब्रेड के एक स्लाइस में इसकी मात्रा 75 होती है।

ऐसे में दोनों के ही सेवन से तेजी से वजन बढ़ सकता है और अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं, तो इसे नुकसान पहुंच सकता है।

Advertisment

आटा ब्रेड क्यों हो रहा है पॉपुलर?

सफेद और ब्राउन ब्रेड दोनों के लिए सामग्री लगभग समान हैं। दोनों ब्रेड में एक ही प्रोसेस्ड आटा होता है और रंग और चीनी के मामले में बहुत कम अंतर होता है।  ऐसा कहा जाता है कि ज्यादातर ब्राउन ब्रेड को रंगों से चेंज कर दिया जाता है।

'आटा ब्रेड' जो बेहद लोकप्रिय हो चुका है, जिसे भले ही आटा से तैयार किया जा सकता है, लेकिन इसमें सुगर की मात्रा अधिक हो सकती है। अगर आप व्हाइट ब्रेड खाना पसंद करते हैं तो उससे कुछ खासा फर्क नहीं पड़ेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है।  इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें।  Bansal NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें