Advertisment

ग्वालियर में 39 डिग्री टेम्प्रेचर: कूलर हटाने पर भाइयों में चली तलवारें, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

Gwalior Crime News: ग्वालियर में 39 डिग्री टेम्प्रेचर: कूलर हटाने पर भाइयों में चली तलवारें, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

author-image
Preetam Manjhi
ग्वालियर में 39 डिग्री टेम्प्रेचर: कूलर हटाने पर भाइयों में चली तलवारें, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

हाइलाइट्स

  • ग्वालियर में हैरान कर देने वाला मामला
  • कूलर को लेकर दो भाईयों में खूनी संघर्ष
  • विवाद में परिवार के 6 लोग गंभीर घायल
Advertisment

Gwalior Crime News: ग्वालियर से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां सगे भाइयों के बीच कूलर हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में खूनी फसाद में बदल गया।

बता दें कि भाइयों ने एक दूसरे पर तलवारों से ताबड़तोड़ हमले किए। लड़ते-झगड़ते पूरा परिवार घर से रोड तक आ गए। झगड़े में तीन भाई, मां-पिता और भाभी घायल हुए हैं। घटना न्यू इन्द्रा नगर हजीरा (Gwalior Crime News) की है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1780476009508176017

झगड़े में 6 लोग हुए घायल

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। झगड़े में घायल हुए 6 लोगों को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल हजीरा में भर्ती कराया।

Advertisment

बता दें कि परिवार में प्रॉपटी को लेकर भाइयों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। पुलिस ने क्रॉस FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।

ये है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि भाइयों के बीच मकान के बंटवारे लेकर पुराना विवाद चल रहा है। जिसकी वजह से कई बार पहले भी झगड़े हो चुका है।

थाने में शिकायतें भी हुईं, लेकिन विवाद थमा नहीं और आज एक बार फिर इनमे कूलर को हटाने को लेकर 1झगड़ा हो गया।

Advertisment

घायलों का कहना है कि वे इन लोगों की दो साल से शिकायत कर रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। पिछले दो साल से इस बात से परेशान है।

संबंधित खबर: प्यार में मिला धोखा: लॉ की स्टूडेंट ने बॉयफ्रेंड के सामने किले से कूदकर दी जान, पापा ने कहा- युवक ने ही दिया धक्का

2 साल से की जा रही शिकायत की नहीं हो रही सुनवाई

मामले में घायल भाभी सरिता परमार का कहना है कि दोनों भाइयों में मकान के बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। कई बार इनमें पहले भी झगड़े हो चुके हैं।

Advertisment

इसकी थाने मे शिकायते भी हुईं, लेकिन विवाद अभी तक थमा नहीं। आज एक बार फिर इनमें झगड़ा हो गया। घायल महिला ने बताया कि वह इन लोगों की 2 साल से शिकायत की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।

पुलिस कर रही जांच

SSP के मुताबिक कि मामाला हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू इंदिरा नगर में दो भाईयों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। दोनों भाइयों के बीच विवाद में परिवार के ही 6 लोग घायल हुए हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: खुले बोरवेल पर कार्रवाई: रीवा में मयंक की मौत पर एक्शन, खेत में‌ खुला छोड़ा बोरवेल, पुलिस ने खेत मालिक को किया गिरफ्तार

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें