Advertisment

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी की शादी में शामिल न होने पर भाई लव सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी दिया जवाब

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल न होने पर भाई लव सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलिंग पर भी बात की।

author-image
Ujjwal Rai
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी की शादी में शामिल न होने पर भाई लव सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी दिया जवाब

हाइलाइट्स

  • 23 जून को शादी के बंधन में बंधे थे सोनाक्षी-जहीर
  • शादी में नजर नहीं आए थे सोनाक्षी के भाई लव-कुश
  • लव ने शादी में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी
Advertisment

Sonakshi Sinha: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी। इस दौरान सोनाक्षी की शादी में पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा नजर आईं। हालांकि, दोनों भाई लव और कुश कहीं भी दिखाई नहीं दिए।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी में भाईयों के न दिखने पर सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोलिंग होने लगी। इस दौरान कई सवाल भी उठाए गए।

बांद्रा में हुई इस शादी में कई मेहमान शामिल हुए, वहीं कई लोगों को आश्चर्य हुआ कि क्या सोनाक्षी के भाई लव और कुश शादी में आए थे।

Advertisment

इसी बीच सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) की बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम इस फंक्शन में भाई की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आए।

लव ने जवाब देने के लिए मांगा था समय

इसके बाद सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) के भाईयों से जब ये सवाल किया गया तो, दोनों लव और कुश की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई। लव सिन्हा ने पहले कहा था कि- 'प्लीज मुझे एक या दो दिन का समय दीजिए। अगर मुझे लगा कि मैं आप सभी के सवालों के जवाब दे पाऊंगा तो जरूर दूंगा। पूछने के लिए धन्यवाद।'

मेरे लिए मेरा परिवार पहले आता है: लव

luv sinha

अब लव ने शादी में न शामिल होने के सवाल का जवाब दिया है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। लव ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- 'मैंने इसमें शामिल न होने का फैसला क्यों किया। मेरे खिलाफ झूठे आधार पर ऑनलाइन अभियान चलाने से यह तथ्य नहीं बदलेगा कि मेरे लिए मेरा परिवार पहले आता है।

Advertisment

क्या बहन की शादी में शामिल हुए थे कुश?

kush-sinha

लव सिन्हा के अलावा कुश सिन्हा से भी शादी में शामिल न होने को लेकर सवाल किया गया था। कुश सिन्हा ने बताया था कि वे शादी (Sonakshi Sinha) में शामिल हुए थे, हालांकि, वे एक प्राइवेट इंसान हैं तो मीडिया और कैमरों से दूर रहते हैं। इसके चलते वे शादी में नजर नहीं आए।

ऑनलाइन ट्रोलिंग का प्रभाव

आजकल ऑनलाइन ट्रोलिंग रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हो गई है। लोग सोशल मीडिया पर जो देखते हैं, उसके मुताबिक बिना कुछ सोचे-समझे ट्रोल कर देते हैं। ऑनलाइन ट्रोलिंग से लोगों के जीवन पर कितना असर पड़ता है, इसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता।

कई बार ऑनलाइन ट्रोलिंग से लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं। ऑनलाइन ट्रोलिंग से जुड़े कई ऐसे मामले भी सामने आ चुके हैं, जहां लोगों ने अपनी जान तक दे दी।

Advertisment

ऑनलाइन ट्रोलिंग से बड़ी-बड़ी हस्तियां भी अछूती नहीं हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की शादी के दौरान उन्हें बहुत ट्रोल किया गया। यहां तक कि उनका जमकर विरोध भी हुआ।

हार्दिक पांड्या बने ट्रोलिंग का शिकार

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को IPL 2024 में ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इससे उन पर क्या प्रभाव पड़ा उन्होंने वर्ल्ड-कप फाइनल में व्यक्त किया। दरअसल, IPL 2024 से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया था। इस दौरान हार्दिक को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

ट्रोलिंग से परेशान होकर महिला ने किया सुसाइड

दो महिने पहले ऑनलाइन ट्रोलिंग से परेशान होकर एक महिला के सुसाइड करने का मामला सामने आया था। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें एक महिला की गोद से अचानक एक बच्चा गिर गया, वो बच्चा पहली मंजिल के नीचे बने शेड तक पहुंचा।

Advertisment

हालांकि, लोगों ने किसी तरह बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया था। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया था और सोशल मीडिया पर डाल दिया था।

इस वीडियो के वायरल होते ही महिला को बहुत ट्रोल किया गया। इन ट्रोल्स से तंग आकर महिला डिप्रेशन में चली गई और एक दिन उसने खुदकुशी कर ली।

ये भी पढ़ें...Bigg Boss OTT 3 में छाईं Sana Makbul: इस सुपरहिट टीवी सीरियल में दीवा ने निभाया अहम रोल, जानें कैसा रहा शुरुआती करियर?

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें