दूल्हा-दुल्हन ने खुलेआम लगा ली खुद को आग!, वीडियो आया सामने

दूल्हा-दुल्हन ने खुलेआम लगा ली खुद को आग!, वीडियो आया सामने

शादी के दिन दुल्हा दुल्हन कुछ ऐसा करते है जो उनके लिए जीवन भर याद रहे। ऐसा ही कुछ एक दुल्हा और दुल्हन ने कर डाला। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दुल्हा और दुल्हन ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए खुद को आग के हवाले कर दौड़ना शुरू कर दिया। आग लगने के दौरान दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ था। दरअसल, यह एक स्टंट था। शादी के रिसेप्शन में दोनों ने चौंकाने वाला स्टंट किया था। दोनों ने जानबूझकर अपने आप को आग लगाई थी।

खुद को आग लगाकर भागे दूल्हा-दुल्हन

शादी के रिसेप्शन में दूल्हा-दुल्हन द्वारा किया गए इस अजीबो गरीब स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो को डीजे और वेडिंग फोटोग्राफर रोस पॉवेल द्वारा टिकटॉक पर पोस्ट किया गया था, वीडियो के कैप्शन में लिखा, जब स्टंट लोग शादी करते हैं. वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे दुल्हा और दुल्हन ने अपने आप में आग लगाई। साथ ही फूलों का एक जलता हुआ गुलदस्ता लहराते हुए देखा जा सकता है, इस दौरान वह मेहमानों के सामने हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ गए।

नवविवाहित कपल पूरे स्टंट के दौरान शांत रहे और आखिर में एक ऐसे प्वाइंट पर पहुंच गए जहां वे दोनों ने आग के सामने घुटने टेक दिए। इसके बाद आग बुझाने वालों ने उनकी आग बुझाई। पॉवेल ने कहा है कि दोनों प्रशिक्षित पेशेवर हैं, ऐसे स्टंट को घर पर न करे। दोनों के बालों और चेहरे पर एंटी-बर्न जेल था, इसके बाद उनके सिर पर विग था। दूल्हा और दुल्हन प्रशिक्षित पेशेवर हैं कृपया घर पर यह कोशिश मत करें!

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password