Advertisment

breaking: इस देश में अब महिला भी कर सकेंगी एक से ज्यादा शादी! सामान्य अधिकार की उठ रही है मांग

breaking: इस देश में अब महिला भी कर सकेंगी एक से ज्यादा शादी! सामान्य अधिकार की उठ रही है मांगbreaking: Now in this country even women will be able to do more than one marriage! The demand for common rights is rising

author-image
Bansal News
breaking: इस देश में अब महिला भी कर सकेंगी एक से ज्यादा शादी! सामान्य अधिकार की उठ रही है मांग

नई दिल्ली।दुनियां में ऐसे कई देश है जहां पुरूषों को एक से ज्यादा शादी करने के अधिकार है। लेकिन आज भी महिलाओं को यह अधिकार कहीं नहीं मिल सका है। वहीं दक्षिण अफ्रीका की महिलाओं ने सरकार के सामने कुछ इसी तरह का प्रस्ताव रखा है। दरअसल दक्षिण अफ्रीका की महिलाओं ने कई शादियों की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है। जो देश में बहस का एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में पहले से ही कई छूट दी गई है। यहां पहले से ही सैंम लिंग शादी का भी अधिकार दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका के पुरूष एक से ज्यादा शादियां भी कर सकते हैं। वहीं इसी तरह का प्रस्ताव महिलाओं के लिए भी रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं को एक से ज्यादा शादी करने की अनुमति देने की मांग उठ रही है।

Advertisment

लैंगिक अधिकार कार्यकर्ताओं रखी मांग

जानकारी के मुताबिक इस प्रस्ताव की मांग लैंगिक अधिकार कार्यकर्ताओं के द्वारा रखी गई है। लैंगिक अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह अधिकार देश में समानता को बढ़ावा देगा। हालांकि इस प्रस्ताव को लेकर कई कट्टरवादी संगठ ऐतराज भी जता रहे हैं। उनका कहना है कि अगर इस प्रस्ताव को स्वीकार किया जाता है तो यह अफ्रीकी कल्टर को बर्बाद कर देगा। वहीं इस मामले में अफ्रीकन क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता रेवरेंड केनेथ मेशोय का कहना है कि देश में पुरूषों का कई विवाह करना स्वीकार है लेकिन महिलाओं को इस तरह का कोई अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ लैंगिक अधिकार कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की कई शादियों की अनुमति को लेकर सरकार के आगे प्रस्ताव रखा है।

shadi ow in this country even women will be able to do more than one marriage News new marriage ek se jada shadi desh breaking bigbreaking
Advertisment
चैनल से जुड़ें