Advertisment

Breaking News : कांग्रेस ने किया अध्यक्ष घोषित, बृजलाल बने कांग्रेस के अध्यक्ष

author-image
deepak
Breaking News : कांग्रेस ने किया अध्यक्ष घोषित, बृजलाल बने कांग्रेस के अध्यक्ष

मिशन 2024 के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। एक ओर राहुल गांधी ष्भारत जोड़ो यात्राष् पर निकले हुए हैं। वहीं इधर संगठन स्तर पर भी बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की नई टीम का ऐलान कर दिया है। दलित समाज से आने वाले बुंदेलखंड के खांटी नेता बृजलाल खाबरी को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बृजलाल खाबरी जालौन-गरौठा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने राज्यसभा सदस्य की जिम्मेदारी भी निभाई है। खाबरी को संगठन का पुराना अनुभव है। वे इससे पहले बसपा में पदाधिकारी रहे हैं। साल 2016 में वे बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनकी पत्नी पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रही हैं। वह प्रदेश के कई जिलों में एसडीएम और अपर आयुक्त के पद पर रह चुकी हैं।

Advertisment

इसके अलावा कांग्रेस नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी घोषित किए हैं। इसमें पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव और योगेश दीक्षित का नाम शामिल हैं। माना जा रहा है कि प्रांतीय अध्यक्ष बनाकर हाईकमान ने जातिगत समीकरण को साधने की कोशिश की है।

UP Politics UP News up elections 2017 funny video up elections 2017 funny up elections 2017 UP Elections Up election 2022 up election 2017 UP Congress Parliament Budget Session new presidentship madhya pradesh congress karnataka congress indian national congress congress president poll Congress President Election Congress president Congress brijlal khabri brijlal brij lal khabri BJP state president BJP President 256th parliament session
Advertisment
चैनल से जुड़ें