Advertisment

Breaking News: दिग्विजय सिंह पर पुलिस कार्रवाई को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क पर उतरेंगे युवा नेता

Breaking News: दिग्विजय सिंह पर पुलिस कार्रवाई को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क पर उतरेंगे युवा नेता Breaking News: Youth Congress protest over police action against Digvijay Singh, youth leaders will hit the road

author-image
Bansal News
Breaking News: दिग्विजय सिंह पर पुलिस कार्रवाई को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क पर उतरेंगे युवा नेता

भोपाल। प्रदेशभर में आज कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। यूथ कांग्रेस द्वारा यह विरोध प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर किया जा रहा है। इस प्रदर्शन को लेकर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया द्वारा दावा भी किया जा रहा है कि हर जिले में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आज प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि भोपाल डीआईजी ने रविवार को हुए प्रदर्शन के दौरान दिग्विजय सिंह पर वॉटर कैनन चार्ज किया  था। इस मामले में दिग्विजय सिंह के अलावा कांग्रेस के कई नेताओं पर मामला दर्ज किया गया है। इसी को लेकर यूथ कांग्रेस पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने जा रहा है।

Advertisment

यह है मामला
राजधानी भोपाल में रविवार को इंडस्ट्रियल एरिया में जमकर बवाल हुआ । यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस के इस प्रदर्शन के बीच डीआईजी समेत भारी पुलिस बल भी मौजूद था। यह प्रदर्शन एक पार्क की जमीन को लेकर किया जा रहा था। कांग्रेस के आरोप है कि प्रशासन ने RSS समर्थित NGO को जमीन अलॉट की है। इस प्रदर्शन के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पीसी शर्मा समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस प्रदर्शन के दौरान दिग्विजय सिंह की डीआईजी से तीखी बहस भी देखने को मिली है। प्रदर्शन के दौरान दिग्विजय सिंह ने डीआईजी को चेतावनी दी है कि अगर आरएसएस ने पार्क में भूमिपूजन/शिलान्यास किया तो हम उस दिवार को तोड़ देंगे। वहीं डीआईजी ने इस बयान को लेकर कहा कि हम भी नजर रखेंगे। यहां प्रदर्शन का रूप बढ़ता देख प्रशासन ने वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागने की तैयारी भी कर ली थी। वहीं इस प्रदर्शन के दौरान डीआईजी ने दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर मामला भी दर्ज किया है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Youth Congress virod Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines mp congress MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Digvijay Singh Congress Protest congress protes Congress
Advertisment
चैनल से जुड़ें