Advertisment

Todays Latest News: राज्यसभा के लिए चार लोग मनोनीत, तमिलनाडु में मालगाड़ी में आग, दिल्ली में ऑडी हादसा

Todays Latest News 13 July 2025: आज 13 जुलाई 2025 को देश-दुनिया से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। आज की सभी बड़ी और ताजा खबरें यहां पढ़ें.. Breaking News Updates live Tiruvallur train-fire-vasant-vihar-accident-rain-alert-cg up-weather-13-july-2025-hindi-news-azx

author-image
Ashi sharma
Todays Latest News 13 July 2025

Todays Latest News 13 July 2025

Todays Latest News 13 July 2025: आज 13 जुलाई 2025 को देश-दुनिया से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। आज की सभी बड़ी और ताजा खबरें यहां पढ़ें..

Advertisment

9:20AM

राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार प्रतिष्ठित हस्तियों को किया मनोनीत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार नई हस्तियों को नामांकित किया है, जिनमें प्रसिद्ध क्रिमिनल वकील उज्ज्वल निकम, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, प्रख्यात इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन और केरल के सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मास्टर शामिल हैं। उज्ज्वल निकम 26/11 मुंबई हमले जैसे कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सरकारी वकील रह चुके हैं, जबकि हर्षवर्धन श्रृंगला विदेश नीति के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं।

8:38 AM 

तिरुवल्लूर में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में डीजल ले जा रही एक मालगाड़ी के चार डिब्बों में आग लग गई। मनाली से तिरुपति जा रही इस ट्रेन में आग लगने के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। घटना के बाद चार कोचों को बाकी डिब्बों से अलग कर दिया गया। फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद है। हादसे की वजह से चेन्नई आने-जाने वाली कई ट्रेनों पर असर पड़ा है।

Advertisment

8:19 AM

दिल्ली: ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 मजदूरों को कुचला

दिल्ली के वसंत विहार में तेज रफ्तार ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंद दिया। कार चला रहा ड्राइवर नशे में धुत था और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सभी घायल राजस्थान के रहने वाले हैं और उनकी हालत गंभीर है। आरोपी की पहचान उत्सव शेखर के रूप में हुई है।

8:15 AM

छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक कम बारिश का अनुमान

राज्य के मध्य और दक्षिण जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। रायपुर, दुर्ग, बस्तर सहित 14 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सरगुजा संभाग में मध्यम बारिश की संभावना है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

7:48 AM 

यूपी में झमाझम बारिश, ललितपुर में बांधों के खुले गेट

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। ललितपुर में बांधों के गेट खोलने पड़े हैं और निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

Advertisment

7:28 AM 

हरदा में हीरा घोटाले पर करणी सेना का बवाल

हीरा घोटाले के विरोध में करणी सेना ने पुलिस थाने का घेराव किया और पुलिस पर लेन-देन के आरोप लगाए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। शाम को बायपास रोड पर चक्काजाम किया गया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो।

7:14 AM

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष का एमपी दौरा 

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 13 से 15 जुलाई तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे भोपाल, इंदौर, आगर मालवा और खंडवा जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और क्षेत्रीय समीक्षाएं करेंगे।

6:40 AM

छत्तीसगढ़: मानसून सत्र पर आज कांग्रेस की अहम बैठक

14 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर कांग्रेस आज रणनीतिक बैठक करेगी। इस बैठक में पार्टी सत्र के एजेंडे और सरकार की रणनीति पर चर्चा करेगी। भाजपा की भी समानांतर तैयारी चल रही है।

Advertisment

6:18 AM

लखनऊ में दूसरे दिन भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा

अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह "प्रबुद्ध जन संवाद" कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवा भाव को राजनीति का मूल बताया और भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताया।

6:00 AM

भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट: तीसरे दिन भारत बढ़त लेने से चूका

भारत की पहली पारी 387 रन पर सिमटी और इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 2 रन बनाए। केएल राहुल ने शतक, जबकि पंत और जडेजा ने अर्धशतक लगाए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने आखिरी सेशन में जोरदार वापसी की। आज टेस्ट का चौथा दिन खेला जाएगा।

हीरा घोटाला हरदा हरदा करणी सेना प्रदर्शन वसंत विहार हादसा लाइव खबरें 13 जुलाई यूपी बारिश अलर्ट मानसून अपडेट बारिश समाचार दिल्ली ड्रंक ड्राइविंग केस तमिलनाडु ट्रेन हादसा छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट इंडिया न्यूज आज इंग्लैंड भारत टेस्ट Vasudev Devnani MP visit Vasant Vihar Audi accident UP heavy rainfall alert Thiruvallur fire news Tamil Nadu train fire Rainfall in UP MP news lucknow rain news latest news KL Rahul century Karni Sena protest Harda Karni Sena chakkajam India England test match Lord's Hindi News Today drunk driver Delhi diesel train fire video diamond fraud Harda Delhi Audi case chhattisgarh weather news Chhattisgarh monsoon update Chennai train cancel news Breaking News Today BREAKING HINDI NEWS assembly session Chhattisgarh 13 July news 13 July live updates
Advertisment
चैनल से जुड़ें