Advertisment

Breaking News: मकान निर्माण के दौरान दो लोगों को लगा करंट, एक की मौत, एक घायल

Breaking News: मकान निर्माण के दौरान दो लोगों को लगा करंट, एक की मौत, एक घायल breaking-news-two-people-got-electrocuted-one-killed-one-injured-during-house-construction

author-image
Bansal News
Breaking News: मकान निर्माण के दौरान दो लोगों को लगा करंट, एक की मौत, एक घायल

धार। प्रदेश के धार जिले में गुरुवार को मकान निर्माण के दौरान दो युवक करंट की चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला प्रदेश के धार जिले मोतीनगर इलाके का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले भागीरथ नाम के शख्स का मकान बन रहा था। इस मकान निर्माण में सलमान और इरफान नाम के दो मजदूर काम कर रहे थे। दोनों मजदूर बिजली के तारों की दूरी नाप रहे थे। इसी दौरान दोनों युवक बिजली की तारों की चपेट में आ गए। बिजली के झटके से सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इरफान बाल-बाल बच गया। हालांकि इरफान घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सलमान को कीचड़ में लपेटने की सलाह दी। इस सलाह को लोगों ने गंभीरता से लेते हुए सलमान की सांस लौट आने की आस में उसके मृत शरीर को कीचड़ में लपेट दिया। लंबे समय तक सलमान के शरीर में कोई हल-चल नहीं होने पर वहां मातम पसर गया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज धार न्यूज कीचड़ में लपेटा शव superstition Pradesh Breaking Hindi mp viral video MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines mp dhar dead body news MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi man dead body in mud Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP dhar viral video dhar news
Advertisment
चैनल से जुड़ें