/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/kosha.jpg)
ग्वालियर। प्रदेश में उपचुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। जहां भाजपा के नेता दौरे करने में जुटे हैं। वहीं कांग्रेस भी उपचुनाव को लेकर तैयारी में जुटी है। प्रदेश में उपचुनाव से पहले मप्र कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रकाश जैने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जैन ने इस्तीफे की वजह पारिवारिक कारण बताया है। वहीं जैन के इस्तीफे के बाद अशोक सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। एमपी कांग्रेस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
https://twitter.com/INCMP/status/1438053254596808711?s=20
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें