/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/JAU4Cgr0-nkjoj-30.webp)
Todays Latest News 29 August 2025: पढ़ें 29 अगस्त 2025 की देश दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी-छोटी खबरें।
6:00 PM
भोपाल में IPS संजीव शमी का प्रमोशन
[caption id="attachment_886110" align="alignnone" width="453"]
IPS संजीव शमी[/caption]
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/ips-sanjeev-shami-promotion-order.webp)
भोपाल में IPS संजीव शमी शमी को प्रमोशन मिला है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में उन्हें दूरसंचार स्पेशल डीजी बनाया गया है।
हॉकी एशिया कप में भारत ने चीन को 4-3 से हराया
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/harmanpreet-singh.webp)
भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 में पहले मैच में चीन को हराकर जीत के साथ आगाज किया। बिहार के राजगीर में खेले गए मुकाबले में भारत ने चीन को 4-3 से शिकस्त दी। भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने तीन गोल (20वें मिनट, 33वें मिनट और 47वें मिनट) किए। जुगराज सिंह ने एक गोल (18वें मिनट) किया। चीन की ओर से दु शिंहाओ (12वें मिनट), चेन बेनहाई (35वें मिनट) और गाओ जिशेंग (41वें मिनट) गोल करने में सफल रहे। अब भारत की टीम का अगला मुकाबला 31 अगस्त को जापान से होगा।
4:00 PM
पीएम मोदी को जापान में मिला गार्ड ऑफ ऑनर
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/pm-modi-3-2025-08-9fc62e66a85bf2667e983342e94c7c50-3x2-1.webp)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जापान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जो एक औपचारिक सैन्य समारोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय जापान दौरे पर टोक्यो पहुंचे, जहां उन्होंने भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम की बैठक को संबोधित किया। अपने भाषण में, पीएम मोदी ने भारत को निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बताया और कहा कि दुनिया न केवल भारत पर नजरें रखे हुए है, बल्कि उस पर भरोसा भी करती है।
मोदी के भाषण की मुख्य बातें
https://twitter.com/ANI/status/1961360613663522908
- भारत में निवेश की संभावनाएं: मोदी ने कहा कि भारत में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और देश तेजी से विकास कर रहा है।
- जापान और भारत का सहयोग: उन्होंने जापान और भारत के बीच सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया और कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी से आपसी लाभ हो सकता है।
- टेक्नोलॉजी और टैलेंट: मोदी ने कहा कि जापान टेक्नोलॉजी में पावरहाउस है, जबकि भारत टैलेंट का पावरहाउस है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी और टैलेंट ही भविष्य का नेतृत्व कर सकते हैं।
- विश्वास और विकास: पीएम मोदी ने कहा कि भारत में निवेश करने वाले जापानी भागीदारों का भविष्य उज्ज्वल है और दोनों देशों के बीच सहयोग से विश्व की अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
इस दौरान, पीएम मोदी ने जापानी उद्योगपतियों और निवेशकों से बातचीत की और उन्हें भारत में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।
12:00 PM
पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
[caption id="attachment_885683" align="alignnone" width="1032"]
पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प[/caption]
बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर आमने सामने आ गए, दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई। नारेबाजी बढ़ते बढ़ते हाथापाई में तब्दील हो गई, पुलिस बल मौके घटना स्थल पर मौजूद थी। स्थिति काबू में लाने की कोशिश हुई है।
9:30 AM
बिहार में 3 लाख 'संदिग्ध' वोटर्स पर चुनाव आयोग की सख्ती
[caption id="" align="alignnone" width="1200"]
बिहार में 3 लाख 'संदिग्ध' वोटर्स पर चुनाव आयोग की सख्ती[/caption]
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 3 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटने की कगार पर हैं। चुनाव आयोग (ECI) ने इन सभी वोटरों को नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के दौरान इन मतदाताओं ने अपनी नागरिकता साबित करने के लिए जरूरी दस्तावेज जमा नहीं कराए थे। अब आयोग ऐसे सभी वोटरों से उनकी पहचान और नागरिकता स्थापित करने को कहेगा। अगर वे ऐसा करने में असफल रहते हैं, तो उनके नाम फाइनल वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किए जाएंगे। नतीजतन, वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वोट डालने से वंचित रह जाएंगे।
9:15 AM
RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को IMF में मिली बड़ी जिम्मेदारी
[caption id="attachment_885655" align="alignnone" width="1024"]
RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को IMF में मिली बड़ी जिम्मेदारी[/caption]
केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत का कार्यकारी निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। 28 अगस्त को कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद उर्जित पटेल तीन साल तक इस पद पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बता दें कि उर्जित पटेल 2016 में रघुराम राजन के बाद RBI के 24वें गवर्नर बने थे और उनके कार्यकाल में ही सरकार ने नोटबंदी जैसे बड़े आर्थिक फैसले लिए थे। इससे पहले भी वह IMF, RBI और वित्त मंत्रालय में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। IMF में नई भूमिका के तहत वह भारत की ओर से वैश्विक आर्थिक नीतियों और निर्णयों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
9:00 AM
PM मोदी को अपशब्द कहने वाले शख्स के खिलाफ बड़ा एक्शन
[caption id="" align="alignnone" width="1024"]
PM मोदी को अपशब्द कहने वाले शख्स के खिलाफ बड़ा एक्शन[/caption]
बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ अपशब्द कहने वाले शख्स पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, 27 अगस्त को विपक्ष की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और आरजेडी की रैली में मंच से एक शख्स ने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया और राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर नाराजगी जाहिर की और एक्स पर पोस्ट कर इसे लोकतंत्र के लिए कलंक बताया। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी रिजवी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
8:30 AM
चमोली में बादल फटा, केदारघाटी में पुल बहा
[caption id="" align="alignnone" width="1024"]
चमोली में बादल फटा, केदारघाटी में पुल बहा[/caption]
Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। चमोली जिले के देवाल तहसील के मोपाटा क्षेत्र में बादल फटने से तबाही मच गई है। इस घटना में दो लोगों के लापता होने की खबर है, जबकि कई घरों और गौशालाओं में मलबा भर गया है। बताया जा रहा है कि गौशाला में दबे 15 से 20 मवेशियों के हताहत होने की आशंका है। वहीं, केदारघाटी के लवारा गांव में पुल बह जाने से छेनागाड़ क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग जिले में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे कई घरों में पानी घुस गया है और स्थिति गंभीर हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल तेजी से राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं और वह खुद अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मदद मिल सके।
8:15 AM
राहुल-तेजस्वी के साथ मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव
[caption id="" align="alignnone" width="948"]
राहुल-तेजस्वी के साथ मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव[/caption]
Rahul Gandhi-Tejashwi Yadav Yatra : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की अगुवाई में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा लगातार जारी है। यह यात्रा शुक्रवार, 29 अगस्त को अपने 13वें दिन पर पहुंची। राहुल गांधी ने सुबह 8.40 बजे बेतिया के कुड़ियाकोठी से यात्रा की शुरुआत की। उनका काफिला यहां से हरिवाटिका पहुंचा, जहां उन्होंने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस यात्रा का उद्देश्य मतदाताओं के अधिकारों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना और SIR प्रक्रिया का विरोध करना है।
8:00AM
जापान पहुंचे PM मोदी का गायत्री मंत्र और पारंपरिक नृत्य से हुआ भव्य स्वागत
https://twitter.com/BansalNews_/status/1961323626445377788
https://twitter.com/ani_digital/status/1961270350282723669
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/GzfU9wZbkAAqMBE.webp)
PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की आधिकारिक यात्रा पर टोक्यो पहुंचे, जहां उनका स्वागत बेहद भव्य तरीके से किया गया। जैसे ही पीएम मोदी एयरपोर्ट पर पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने उनका स्वागत गायत्री मंत्र का उच्चारण करके और पारंपरिक जापानी नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर किया। प्रधानमंत्री ने इसके बाद जापान में रह रहे भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मुलाकात की और उनसे भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को नए आयाम देना है। उन्होंने बताया कि पिछले ग्यारह वर्षों में दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं और अब फोकस आर्थिक सहयोग, निवेश, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी पर होगा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यह दौरा दोनों देशों के बीच सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देगा।
7:30 AM
CG Flood: बस्तर संभाग में बाढ़ से पुल-पुलिये
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/CG-Flood-2-750x472.webp)
CG Bastar Flood: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बारिश ने 94 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस हफ्ते बस्तर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा में पानी ने जमकर कहर बरपाया है। मकान, पुल-पुलिये के अलावा 5000 हेक्टेयर की फसल भी तबाह हो चुकी है। इस इलाके में पानी भर गया है। धान की फसल बर्बाद हो गई है। बेघर हुए 3000 से ज्यादा लोगों को राहत शिवरों में रुकवाया गया है।
7:00 AM
MP Rain Alert: मध्यप्रदेश में दो स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/MP-Rain-Alert-13-750x472.webp)
MP Rain Alert 2025: मध्यप्रदेश का मौसम पिछले एक सप्ताह से मिला-जुला नजर आ रहा है। हालांकि, प्रदेश में अब दो ऐसे स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गए हैं, जो अगले तीन दिन तक जमकर पानी बरसाने वाले है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पश्चिमी और पूर्वी मध्यप्रदेश के जिले तरबतर होने वाली है। प्रदेश के 13 जिलों में आज यानी शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिनमें इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के कई जिलों पर फिलहाल मानसून मेहरबान है। इन इलाकों में 24 घंटे में करीब औसत ढाई से साढ़े चार इंच तक बारिश हो सकती हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें