ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार के सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाराज बाड़ा पर तीन नगर निगम कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य कर्मचारी घायल गए हैं। दरअसल स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व यहां महाराज बाड़ा पर नगर निगम के पुराने मुख्यालय पर झंडा लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक मशीन की क्रेन टूट गई। इसमें तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के मौके पर हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
MP में डांस कर रही युवती को आया हार्ट अटैक, मौत: अचानक मुंह के बल गिरी, इंदौर से बहन की शादी में शामिल होने विदिशा आई थी
MP News: मध्यप्रदेश के विदिशा में एक शादी समारोह में डांस करते-करते एक युवती की मौत हो गई। युवती इंदौर...