Advertisment

Breaking News: ऐसे कैसे थमेगा कोरोना? सीएम लेते रहे मीटिंग, निगम आयुक्त ने पूरी कर ली नींद...

Breaking News: ऐसे कैसे थमेगा कोरोना? सीएम लेते रहे मीटिंग, निगम आयुक्त ने पूरी कर ली नींद...Breaking News: The CM kept on taking the meeting, the corporation commissioner completed his sleep...

author-image
Bansal News
Breaking News: ऐसे कैसे थमेगा कोरोना? सीएम लेते रहे मीटिंग, निगम आयुक्त ने पूरी कर ली नींद...

उमेश पारासर, मुरैना। प्रदेश समेत पूरा देश कोरोना जैसी भयानक महामारी से अभी पूरी तरह उबरा भी नहीं था कि प्रशासनिक अधिकारी फिर से नींद में जाने लगे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जो सिस्टम जानलेवा बन गया था उसका चेहरा उजागर हुआ है। सीएम शिवराज समेत तमाम जिम्मेदार जहां कोरोना से निपटने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं, वहीं प्रशासनिक अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को खूंटे पर टांगकर खर्राटे भर रहे हैं। शुक्रवार को मुरैना जिले से प्रशासन का चेहरा बेनकाब करता हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नगर निगम आयुक्त सीएम शिवराज की बैठक में खर्राटे भरते दिख रहे हैं।

Advertisment

यह है मामला...

दरअसल शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक ली थी। इस बैठक में कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा की जा रही थी। सीएम शिवराज सिंह इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े थे। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई इस बैठक में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत कई नेता भी जुड़े थे। इस बैठक में मुरैना के नगर निगम आयुक्त अमर सत्य गुप्ता भी शामिल हुए थे। कोरोना महामारी की रोकथाम और हालातों का जायजा लेने वाली इस बैठक में गुप्ता सोते हुए नजर आए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi nigam aayukyt nigam aayukt nagar nigam morena nagar nigam ayukt murena Nagar Nigam MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi morena news morena nagar nigam aayukt meeting me sote najar aaye nigam aayekt Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP cm shivraj singh meeting amar satya gupta
Advertisment
चैनल से जुड़ें