Advertisment

Breaking News: अस्पताल में भर्ती महिला पर गिरा छज्जा, मचा हड़कंप, टला बड़ा हादसा

Breaking News: अस्पताल में भर्ती महिला पर गिरा छज्जा, मचा हड़कंप, टला बड़ा हादसा breaking-news-the-balcony-fell-on-the-hospitalized-woman-there-was-a-stir-a-big-accident-was-averted

author-image
Bansal News
Breaking News: अस्पताल में भर्ती महिला पर गिरा छज्जा, मचा हड़कंप, टला बड़ा हादसा

जबलपुर। प्रदेश के जबलपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां के लाइफ मेडिसिटी अस्पताल (Life Medicity Hospital) में एक कमरे की छत यहां भर्ती मरीज के ऊपर गिर गई। हालांकि इस हादसे में यहां भर्ती महिला मरीज को ज्यादा चोटें नहीं आई है। यहं छत गिरने के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल लाइफ मेडिसिटी अस्पताल (Life Medicity Hospital) के कमरा नंबर 301 में एक महिला मरीज भर्ती थी। सोमवार को दिन में अचानक कमरे का छज्जा नीचे आ गिरा। इस समय महिला का पति भी कमरे में ही मौजूद था। छज्जा गिरते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। दंपती दहशत में आ गए और अपना बचाव किया।

Advertisment

हालांकि जानकारी के मुताबिक दंपति को मामूली चोटें आईं हैं। महिला के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी है। जानकारी के मुताबिक रानीताल निवासी शुभलता जैन को परिजनों ने न्यूरो की समस्या के चलते रविवार को लाइफ सिटी मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। शुभलता को कमरा नंबर 301 में भर्ती कराया गया था। इसी कमरे का छज्जा अचानक गिर गया। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। यहां ड्यूटी कर रहे अस्पताल के कर्मचारी और स्टाफ नर्स भी आवाज सुनकर सकते में आ गए। अस्पताल प्रबंधन का स्टाफ भी भागते हुए उस कमरे में पहुंचे।

पत्नी को गोद में लेकर निकाला बाहर...
हादसे के समय महिला के साथ कमरे में उसका पति भी मौजूद था। पति ने छज्जा गिरने के बाद महिला को गोदी में लेकर बाहर निकाला। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद बाहर भी अन्य परिजन खड़े थे। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने बाहर के परिजनों को अंदर आने से रोक दिया। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि महिला को मामूली चोटें आई हैं।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज जबलपुर Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh news Madhya Life Medicity Hospital Incident Life Medicity Hospital jabalpur police jabalpur news Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें