Advertisment

Breaking news: करोड़ों का मालिक निकला सर्वेक्षण अधिकारी, सोने की ईंट समेत 4 करोड़ की मिली अवैध संपत्ति

Breaking news: करोड़ों का मालिक निकला सर्वेक्षण अधिकारी, सोने की ईंट समेत 4 करोड़ की मिली अवैध संपत्ति Breaking news: Survey officer turns out to be the owner of crores, illegal assets worth 4 crore including gold bricks

author-image
Bansal News
Breaking news: करोड़ों का मालिक निकला सर्वेक्षण अधिकारी, सोने की ईंट समेत 4 करोड़ की मिली अवैध संपत्ति

रीवा। प्रदेश समेत पूरा देश इस समय कोरोना जैसी भयानक महामारी के प्रचंड दौर से गुजर रहा है। जहां इस भयावह दौर में लोग अपनी घर से संपत्ति दान कर लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं कुछ सरकारी नुमांयदों को इस भयावह दौर में भी अपनी जेबें भरने की पड़ी है। बुधवार को रीवा के सर्वेक्षण अधिकारी मुनेंद्र कुमार दुबे के घर छापा पड़ा है। इस छापे में लोकायुक्त की टीम को अपार संपत्ति मिली है। सर्वेक्षण अधिकारी के पास एक सोने की ईंट समेत करीब 4 करोड़ की संपत्ति अब तक लोकायुक्त टीम के हाथ लग चुकी है।

Advertisment

बता दें कि लोकायुक्त विभाग को आय से अधिक संपत्ति होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद से टीम ने अधिकारी के भोपाल, उमरिया, शहडोल और रीवा के आवासों पर छापा मारा है। इस छापे में टीम के संपत्ति देखकर होश उड़ गए। अधिकारी के पास अब तक करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति का ब्योरा मिल चुका है। साथ ही अधिकारी के घर से सोने की ईंट भी मिली है। मुनेंद्र के घर पर लोकायुक्त की टीम अभी भी जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज rewa adhikari lokayukt chhapa raid of lokayukt Pradesh Breaking Hindi munendra kumar dubey MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi money more then income Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya lokayukt team ka chhapa lokayukt raid in rewa lokayukt raid lokayukt karyavahi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP aay se adhik sampatti mamla
Advertisment
चैनल से जुड़ें