Breaking News: कांग्रेस विधायक के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

जबलपुर। प्रदेश के जबलपुर जिले में कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक संजय यादव के बेटे विभु यादव ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद लोग विभु को अस्पताल ले गए। अस्पताल में विभु ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक यह घटना जबलपुर के हाथीताल इलाके की बताई जा रही है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिल गया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी शोक प्रकट किया है।
मेरे करीबी साथी, विधायक श्री संजय यादव के पुत्र विभु यादव के निधन की बेहद दुखद ख़बर प्राप्त हुई है।
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 11, 2021