Advertisment

6 घंटे खटिया पर बैठकर ऊर्जा मंत्री ने अपने सामने कराया काम, घर रोशन होने के बाद उठे

Breaking News: 6 घंटे खटिया पर बैठकर ऊर्जा मंत्री ने अपने सामने कराया काम, घर रोशन होने के बाद उठेBreaking News: Sitting on the cot for 6 hours, the Energy Minister got the work done in front of him, got up after the house was illuminated

author-image
Bansal News
6 घंटे खटिया पर बैठकर ऊर्जा मंत्री ने अपने सामने कराया काम, घर रोशन होने के बाद उठे

ग्वालियर। हमेशा चर्चा में रहने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। मंत्रीजी ने अपने अलग अंदाज से एक बार फिर लोगों की मदद की और उनकी परेशानियों को दूर किया। दरअसल प्रदेश के ग्वालियर के हरिहर नगर में करीब 50 घरों में बिजली नहीं थी। यहां बिजली पहुंचाने के लिए खंभे और तार के लिए 9 लाख की राशी विद्युत विभाग द्वारा स्वीकृत हो चुकी थी लेकिन उनके बाद भी काम शुरू नहीं किया गया। जिससे परेशान होकर कॉलोनी के लोग अपनी शिकायत लेकर ऊर्जा मंत्री तोमर के पास पहुंच गए।

Advertisment

जैसे ही शिकायत ऊर्जा मंत्री को मिली वह तड़के सुबह 4 बजे ही हरिहर नगर पहुंच गए। वहीं मंत्री के पहुंचते ही उन्होंने तत्काल अधिकारियों को बुलाया और काम शुरू करवाया। इतना ही नहीं काम के दौरान ऊर्जा मंत्री करीब 6.30 घंटों तक खटिया डालकर वहीं बैठे रहे। अपने सामने ही बिजली के खंबे और तार डलवाए। वहीं जब सभी घरों में बिजली सुनिश्चित हुई उसके बाद ही मंत्री वहां से उठे।

https://twitter.com/PradhumanGwl/status/1407871281593192450

बिजली विभाग के उप-महाप्रबंधक को लगाई फटकार

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह ने लापरवाही के लिए बिजली विभाग के उप-महाप्रबंधक विनोद भदौरिया को जमकर फटकार भी लगाई। साथ ही विनोद भदौरिया को सीजीएम दफ्तर में अटैच भी कर दिया। वहीं उनकी यह कार्रवाई मुख्य महाप्रबंधक राजीव गुप्ता द्वारा की गई।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज घर रोशन होने के बाद उठे ग्वालियर ऊर्जा मंत्री urjamantritomar Pradesh Breaking Hindi newsforgawalior News new News Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya localuodate localnews light Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi government prpoblem gawalior news bij;i
Advertisment
चैनल से जुड़ें