Advertisment

Breaking News: इंडियन आइडल के मंच पर नजर आएगा सहदेव, शो की क्रिएटिव टीम ने मुंबई आने का दिया न्योता !

Breaking News: इंडियन आइडल के मंच पर नजर आएगा सहदेव, शो की क्रिएटिव टीम ने मुंबई आने का दिया न्योता !Breaking News: Sahdev will be seen on the stage of Indian Idol, the creative team of the show invites you to come to Mumbai!

author-image
Bansal News
Breaking News: इंडियन आइडल के मंच पर नजर आएगा सहदेव, शो की क्रिएटिव टीम ने मुंबई आने का दिया न्योता !

सुकमा। सोशल मीडिया पर "बचपन के प्यार" गाने से फेमश होने वाला सुकमा का सहदेव अब जल्द ही इंडियन आइडल में नजर आएगा। इतना ही नहीं इंडियन आइडल(Indian idol) के मंच पर वह "बचपन का प्यार गाना" भी सुनाएगा। दरअसल मुंबई से शो की क्रिएटिव टीम ने फोन पर सहदेव से बातचीत की है और उनसे उनका गाना बचपन का प्यार सुना। बताया जा रहा है कि जल्द ही इंडियन आइडल (Indian idol) की टीम सहदेव को मुंबई भी बुला सकती है। बता दें कि इन दिनों सहदेव देश भर में सुर्खियां बटोर रहा है। साथ ही बड़ी-बड़ी हस्तयों से मुलाकात भी कर रहा है। हाल ही में सहदेव ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से भी मुलाकात की वहीं उन्हें बचपन का प्यार सुनाया। वहीं 2 दिनों पहले सहदेव मशहूर रैप सिंगर बादशाह से मिलकर घर लौटा है। अब उसे इंडियन आइडल के मंच पर बुलाने की तैयारी की जा रही है।

Advertisment

शो की क्रिएटिव टीम से हुई बात
गुरुवार दोपहर को सहदेव की इंडियन आइडल शो ( Indian idol) की क्रिएटिव टीम से बात हुई है। वहीं फोन कॉल पर यह बात 15 मिनट तक चली है। जिसमें क्रिएटिव टीम ने सहदेव से उनका गाना भी सुना। जानकारी के मुताबिक क्रिएटिव टीम से हुई बातचीत के दौरान टीम ने सहदेव से पारिवारिक बैकग्राउंड के बारे में जानकारी ली और उसे मुंबई आने के लिए भी पूछा। जिसमें सहदेव ने मुंबई आने को हां कहा है। वहीं टीम जल्द ही सहदेव के मुंबई जाने की तारीख कंफर्म कर बताएगी।

बादशाह उठाएंगे पढ़ाई का खर्च
सोशल मीडिया पर हाल ही में "बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे" गाना जमकर ट्रेंड कर रहा है। यह गाना मशहूर रैप सिंगर बादशाह को इतना पसंद आ गया कि उन्होंने इस गाने पर वीडियो बनाई और सहदेव से संपर्क किया । जिसके बाद बादशाह ने सहदेव को चंडीगढ़ बुलाया। वहीं सहदेव ने चंडीगढ़ पहुंचकर बादशाह के साथ घंटे तक समय बिताया और शार्ट वीडियो एलबम भी बनाया है। वहीं बादशाह ने सहदेव की पढ़ाई का खर्च उठाने की बात भी कही है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज us man bachpan ka pyaar Sahdev Dirdo Pradesh Breaking Hindi neha kakkar MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya indian idol Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Bhupesh Baghel baspan ka pyaar badsha bachpan ka pyar bachpan ka pyaar singer bachpan ka pyaar reels bachpan ka pyaar
Advertisment
चैनल से जुड़ें