Advertisment

Breaking News: नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार

थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बृहस्पतिवार रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस....

author-image
Bansal news
Noida News: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, लूट और चोरी के मामले का वांछित बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बृहस्पतिवार रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाश के पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किया है।

Advertisment

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि, यह बदमाश कुछ दिन पूर्व गाजियाबाद पुलिस पर जान से मारने की नियत से गोली चला कर भागा था। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना सेक्टर 39 पुलिस को सूचना मिली कि कुछ शातिर बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए नोएडा में घूम रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। उन्हें स्टेलर ग्रीन पार्क सोसायटी के सामने बाइक पर सवार कुछ बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुकने की बजाय पुलिस दल पर गोली चलाते हुए भागने लगे। सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश बादल के पैर में लगी जबकि उसका साथी सोनू मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

साथ ही बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश शातिर लुटेरा है जिसकी कुछ दिन पहले गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट पुलिस के साथ भी मुठभेड़ हुई थी। सिंह ने बताया कि बदमाश पुलिस पर गोली चलाता हुआ मौके से भाग गया था। इसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और बताया कि गिरफ्तार बदमाश ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi noida police encounter Noida News NOIDA latest news Noida Breaking News MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें