/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Terrorist-Arrested-new-2.jpg)
सिलचर। दक्षिण असम के कछार जिले में म्यांमा के पांच नागरिकों को बिना उपयुक्त यात्रा दस्तावेज के भारत में प्रवेश करने के लिए हिरासत में लिया गया है। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात को लैलापुर गश्ती चौकी के पास इन लोगों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ तथा आगे की जांच के लिए उन्हें ढोलई थाने ले जाया गया। पांचों ने दावा किया कि वे दिल्ली जा रहे थे। उनकी उम्र 19 से 23 वर्ष के बीच है।
हिरासत में लिए गए लोगों ने यह भी बताया कि वे म्यांमा के चिन जिले के निवासी हैं और मिजोरम की सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुए। म्यांमा में फरवरी में सैन्य विद्रोह के बाद से वहां के नागरिक देश छोड़कर भाग रहे हैं। सेना ने वहां लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया है जिसके बाद से म्यांमा में प्रदर्शन जारी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें