Advertisment

Breaking News: प्रदेश के इस जिले में चार बच्चों की मौत से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुरू किया सर्वे

author-image
Bansal News
Breaking News: प्रदेश के इस जिले में चार बच्चों की मौत से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुरू किया सर्वे

खंडवा। प्रदेश के खंडवा जिले के गांव में चार बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में पहुंच गईं हैं और सर्वे शुरू कर दिया है। यहां बीते रोज बच्चों को उल्टी, दस्त जैसी शिकायत हुई थी। जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बच्चों की मौत के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक यह मामला खंडवा जिले के लंगोटी गांव का है। यहां बीते दिनों से बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है। बीते दिनों यहां के बच्चों को गले में सूजन, टांसिल, उल्टी-दस्त, बुखार जैसी समस्याएं देखने को मिली थी। इसके बाद बच्चों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं करीब 10 बच्चों की हालत खराब बताई जा रही है।

Advertisment

झोलाछाप डॉक्टर्स पर भी होगी कार्रवाई!

बच्चों का इलाज करने वाले झोलाछाप डाक्टरों पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आशा कार्यकर्ता व एएनएम के माध्यम से अन्य बच्चों की जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस गांव के अजय पुत्र मुकेश पाटिल (9) अभिषेक पुत्र अशोक (11), निकलेश पुत्र मुन्नालाल (9) व रेणुका पुत्री महेश (9) की मौत हो गई है। वहीं करीब 10 बच्चों की हालत खराब बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम ने गांव का सर्वे शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक मौत के पुख्ता कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि झोलाछाप डॉक्टर्स के इलाज के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी है।

खंडवा समाचार MP news madhya pradesh news Langoti Village Khandwa Khandwa News Children Death in Khandwa
Advertisment
चैनल से जुड़ें