Advertisment

Breaking News: पुलिया निर्माण के समय भरभरा कर गिरा लोहे का जाल, एक मजदूर की मौत

Breaking News: पुलिया निर्माण के समय भरभरा कर गिरा लोहे का जाल, एक मजदूर की मौत Breaking News: During the construction of the culvert, the iron net fell heavily, a laborer died

author-image
Bansal News
Breaking News: पुलिया निर्माण के समय भरभरा कर गिरा लोहे का जाल, एक मजदूर की मौत

रतलाम। प्रदेश के रतलाम जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुलिया निर्माण के दौरान लोहे का जाल गिर गया। इसमें हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मामला भूतेड़ा टूलेन मार्ग पर एक पुलिया निर्माण के दौरान हुआ है। दरअसल यहां पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। इस कारण यहां काफी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। बुधवार को सभी मजदूरों द्वारा यहां लोहे के सरियों का जाल बनाया गया था। सरियों से पुलिया की नींव खड़ी की जा रही थी। इसी दौरान लोहे के सरियों का जाल भराभराकर गिर गया।

Advertisment

काम कर रहे श्रमिक 30 वर्षीय नारायण पुत्र प्रभु निवासी केलकच्छ, बाजना व उसका चचेरा भाई गणेश पुत्र धीता सरियों के नीचे दबने से घायल हो गए। इस हादसे में प्रभू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गणेश अभी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज किया जा रहा है। यहां मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को फोन किया। इस एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक जाल गिरने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था। बता दें कि यह सप्ताह काफी हादसों से भरा रहा है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे...
बता दें कि प्रदेश में अनलॉक होने के बाद से हादसे जारी हैं। बीते एक हफ्ते में करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने हादसों में अपनी जान गंवाई है। हाल ही में प्रदेश के बडवानी जिले में ए​क बस हादसा हुआ था। हालांकि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई थी। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए थे। जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बस मजदूरों से भरी थी। बस जैसे ही चिंदी घाटी के पास पहुंची वैसे ही हादसे का शिकार हो गया। लोगों को कहना है कि बस लहरा कर चिंदी घाटी से टकरा गई। हादसे में 13 लोग घायल हो गए।

रतलाम समाचार ratlam news Ratlam Jawara bridge Construction Net of Bars Fall Jawara News Bridge Construction in Ratlam
Advertisment
चैनल से जुड़ें