Advertisment

Breaking News: कांग्रेस विधायक के काफिले पर हुआ हमला, स्वास्थ्य मंत्री के परिजनों पर लगाए आरोप

Breaking News: कांग्रेस विधायक के काफिले पर हुआ हमला, स्वास्थ्य मंत्री के परिजनों पर लगाए आरोप Breaking News: Congress MLA's convoy attacked, allegations against health minister's family members

author-image
Bansal News
Breaking News: कांग्रेस विधायक के काफिले पर हुआ हमला, स्वास्थ्य मंत्री के परिजनों पर लगाए आरोप

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बीते गुरुवार को कांग्रेस विधायक (Congress MLA Attecked) के काफिले पर हमला हुआ है। अज्ञात हमलावरों ने विधायक के काफिले पर हमला किया। हमलावरों ने वाहन की चाभी छीन ली और गाली-गलौच करने लगे। हमले के बाद अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। वहीं विधायक ने इस हमले को लेकर सरगुजा राजपरिवार के साथ स्वास्थ्य मंत्री के परिजनों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार रामानुजगंज के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर बीते गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने कार की चाभी छीन ली और गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद मौके से फारार हो गए। बृहस्पति सिंह (Cogress MLA Brahspati Singh) ने अंबिकापुर से रामानुजगंज जा रहे थे। इसी दौरान लरंग साय चौक के पास उनके काफिले पर हमला हुआ है। विधायक के काफिले की कारों के ऊपर अज्ञात आरोपियों ने पत्थर भी बरसाए। इस हमले में विधायक के साथ चल रही एक कार का शीशा भी टूट गया। हालांकि हमले में किसी को भी चोटें नहीं आईं हैं।

Advertisment

हमले को बताया राजनीतिक साजिश...
कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने इस हमले को राजनीतिक साजिश बताया है। विधायक ने कहा कि सरगुजा राजपरिवार (Sarguja Rajpriwar) और स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) के परिजनों ने उनपर हमला कराया है। यह सब एक राजनीतिक साजिश के तहत हुआ है। बृहस्पति सिंह ने कहा कि हाल ही में उन्होंने सीएम भूपेश बघेल की तारीफ कर दी थी। इसी को लेकर बदले की भावना से उनके काफिले पर हमला किया गया है। हमले के बाद विधायक ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की है। कोतवाली थाना पुलिस ने विधायक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। हमले की जानकारी मिलते ही सरगुजा रेंज आईजी रतन लाल डांगी, सरगुजा एसपी अमित तुकाराम कांबले भी चौकी पहुंचे। पुलिस ने बताया कि विधायक की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में विधायक और समर्थकों का बड़ा जत्था जमा हो गया था। विधायक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 341, 186, 294, 506, 353 और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ts singhdeo Pradesh Breaking Hindi Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Channel MP hindi news congress mla convoy attacked chhattisgarh cm Chhattisgarh Breaking News Bhupesh Baghel Bansal News MP CG bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news Attack on convoy of Ramanujganj MLA Brihaspati Singh Ambikapur
Advertisment
चैनल से जुड़ें