Advertisment

Breaking News: यूनान शरणार्थियों को ले जा रही नाव पलटी, 10 को बचाया तीन लापता

तुर्की के साथ लगी यूनान की समुद्री सीमा पर लेसबोस द्वीप के पास शरणार्थियों को ले जा रही एक नाव डूब जाने के बाद वहां तलाश एवं बचाव अभियान.....

author-image
Bansal news
Breaking News: यूनान शरणार्थियों को ले जा रही नाव पलटी, 10 को बचाया तीन लापता

एथेंस। तुर्की के साथ लगी यूनान की समुद्री सीमा पर लेसबोस द्वीप के पास शरणार्थियों को ले जा रही एक नाव डूब जाने के बाद वहां तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Advertisment

यूनान के तटरक्षक ने बताया कि 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है और अन्य तीन लापता हैं। तटरक्षक ने कहा कि, बल की दो गश्त नावों , यूरोपीय सीमा एजेंसी फ्रंटेक्स से एक पोत, एक हेलिकॉप्टर और दो विमानों के साथ ही पास की एक नाव को तलाश अभियान में शामिल किया गया है। तुर्की के तटरक्षक को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

यूनानी तटरक्षक के मुताबिक, हवा वाली नाव तुर्की के जलक्षेत्र में डूब गई मालूम होती है जहां शुरुआत में केवल एक जीवित व्यक्ति यूनान जलक्षेत्र में तैरता हुआ मिला और अधिकारियों ने उसे निकाला। उन्होंने बताया कि, बाद में फिर नौ अन्य लोगों को भी बचाया गया।

जीवित बचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि नाव पर कुल 13 लोग थे जब वह डूबी थी। उनकी नागरिकता के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। यूनान मध्य एशिया, अफ्रीका और एशिया में वर्षों से जारी संघर्षों एवं गरीबी के कारण भाग कर यूरोपीय संघ आने वाले लोगों के लिए सबसे लोकप्रिय प्रवेश मार्ग है।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Turkey and greece boat accident turkey Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya International News INTERNATION news in hindi INTERNATION hindi news Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें