Advertisment

BREAKING NEWS: भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा..लिस्ट देंखे

author-image
Bansal News
BREAKING NEWS: भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा..लिस्ट देंखे

भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सहमति के बाद सोमवार को मध्यप्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई। BJYM के प्रदेश पदाधिकारियों में राम डोंगरे और टीकमगढ़ के राहुल तिवारी प्रदेश महामंत्री बनाए गए। 30 पदाधिकारियों में सबसे ज्यादा 7 भोपाल के हैं। उज्जैन के जयंत राव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 7 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री और कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, मीडिया सह प्रभारी, आइटी प्रभारी के पदों पर नामों की घोषणा की गई है।

Advertisment

7 पदाधिकारियों को प्रदेश मंत्री का प्रभार सौंपा
लिस्ट के अनुसार 2 पदाधिकारियों को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं, सात पदाधिकारियों को प्रदेश मंत्री का प्रभार सौंपा गया है। कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री के दो, मीडिया प्रभारी, दो मीडिया सह प्रभारी, 4 सोशल मीडिया प्रभारी आदि नियुक्त किये गए हैं। सूची के अनुसार विधायक राम डोंगरे को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है, तो वहीं, टीकमगढ़ से राहुल तिवारी को भी प्रदेश महामंत्री का प्रभार सौंपा है।

भाजयुमो मध्य प्रदेश Yuva Morcha in Madhya Pradesh MP news mp bjp madhya pradesh news BJYM BJP Youa Morcha Padadhikari bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें