Advertisment

Breaking News: मुरैना में पुलिस की कार ट्रक की ट्रक से हुई जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर और तीन पुलिस कर्मियों की मौत

Breaking News: मुरैना में पुलिस की कार ट्रक की ट्रक से हुई जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर और तीन पुलिस कर्मियों की मौतBreaking News: A police car collided with a truck in Morena, the driver and three police personnel died

author-image
Bansal News
Breaking News: मुरैना में पुलिस की कार ट्रक की ट्रक से हुई जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर और तीन पुलिस कर्मियों की मौत

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पुलिस की एक तेज रफ्तार कार ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। साथ ही एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा आगरा-मुंबई हाईवे पर बानमोर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार की सुबह हुआ है। यहां यूपी पुलिस की टीम अलीगढ़ से ग्वालियर की ओर अपराधियों की तलाश में जा रही थी। इसी दौरान उनकी कार ट्रक से टकरा गई। हादसे के वक्त गाड़ी में इगनारा थाना पुलिस के चार पुलिसकर्मी मौजूद थे। इनमें से तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही कार के ड्राइवर ने भी हादसे के बाद दम तोड़ दिया। एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है। हादसे के बाद दुर्घटना ग्रस्त वाहन की बॉडी को काटकर कार में बैठे सभी पांच लोगों को बाहर निकालना पड़ा।

Advertisment
UP Police Accident in Morena UP Police Accident sadak hadsa road accident in morena road accident Pradesh Breaking Hindi petrol price today petrol diesel rate Petrol diesel price today petrol diesel price hike petrol diesel price cut petrol diesel MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Morena Sadak Hadsa Morena Road Accident Morena me Road Accident Aligarh Police Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें