वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' चर्चा में है। फिल्म के प्रमोशन में सोनू निगम भी शामिल हुए हैं। वरुण और सोनू निगम का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वरुण ने बताया कि यह गाना उनके बचपन का फेवरेट है जिसपर स्कूल में और भाई की शादी के मौके तक पर डांस किया है। वरुण धवन ने वीडियो क्लिप खुद शेयर किया है। इस वीडियो में वो सोनू निगम के साथ उनके पॉप्युलर गाने 'बिजुरिया' पर धमाल मचाते दिख रहे हैं। दोनों सोनू निगम के बरसों पुराने इस गाने पर मस्ती भरे अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं।
वरुण धवन ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा बचपन का गाना, स्कूल में डांस से लेकर भाई की शादी तक में इस गाने पर मैंने डांस किया है। ये मेरा जैम है और अब ये गाना 3 सितंबर को रिलीज हो रहा है।'
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us