Advertisment

Borewell In Betul : 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, बचाने की लगा रहा गुहार

author-image
Bansal news
Borewell In Betul : 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, बचाने की लगा रहा गुहार

भोपाल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर विकासखंड में आने वाले ग्राम मांडवी में करीब 5 साल का बच्चा खेत में खुले पड़े 400 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया, जो करीब 50 फीट नीचे जाकर फंस गया। अब वह बोरवेल से खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है। सूचना मिलने के बाद बैतूल और आठनेर से पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। जहां दो जेसीबी की मदद से रेस्क्यू टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है।

Advertisment

जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के आठनेर विकासखंड में आने वाले ग्राम मांडवी में मंगलवार शाम करीब 5 बजे पांच साल का बच्चा खेत के खुले पड़े बोरवेल में गिर गया। ग्राम मांडवी के सुनील साहू का 5 साल का बालक खेत में खेल रहा था। इसी दौरान वह करीब 400 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा। सूचना मिलने पर बैतूल और आठनेर से पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पहुंच गई। बताया जाता है कि बच्चा खेत में बंद पड़े बोरवेल में करीब 50 फीट की गहराई में जाकर फंस गया है। अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है कि बच्चा बोरवेल में कैसे गिरा। कुछ लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक बोरवेल खुला होने से बच्‍चा उसमें जा गिरा। इसके बाद हड़कंप मच गया। उल्‍लेखनीय है कि मध्‍य प्रदेश में बोरवेल के संबंध में तमाम प्रशासनिक हिदायतों, सरकार के दिशा-निर्देशों के बावजूद खेत पर बने बोरवेल अनेक कारणों से खुले छोड़ दिए जाते हैं। इससे अक्‍सर छोटे बच्‍चे हादसों का शिकार हो जाया करते हैं। बीते कुछ सालों में कई घटनाएं हो चुकी हैं।

रेस्क्यू शुरू

प्रशासन को सूचना मिलने के बाद अमला मौके पर पहुंच गया है। जहां बोरवेल से बच्चे को निकालने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। बोरवेल से अभी 5 साल के मासूम की आवाज ही सुनाई दे रही है।

8-year-old innocent Betul 400 feet deep borewell giving voice to rescue rescue team mobilized trapped 50 feet below
Advertisment
चैनल से जुड़ें