Advertisment

Stock Market Crash: अमेरिका में मंदी की आशंका से 2,222 अंक गिरा सेंसेक्स, निवेशकों को करोड़ों की चपत

Stock Market Crash: अमेरिका में आई मंदी की वजह से हफ्ते के पहले दिन यानी आज 5 अगस्त को सेंसेक्स में करीब 2 हजार 600 अंक की गिरावट आई है।

author-image
aman sharma
Stock Market Crash: अमेरिका में मंदी की आशंका से 2,222 अंक गिरा सेंसेक्स, निवेशकों को करोड़ों की चपत

Stock Market Crash: सोमवार को शेयर मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद निवेशकों के बीच हाहाकार मच गया। शेयर बाजारों में गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिका को माना जा रहा है। दरअसल, आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका में आई मंदी के कारण हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज 5 अगस्त को सेंसेक्स में करीब 2,222 अंक की गिरावट आई है. क्लोजिंग 78,759 पर हुई.

Advertisment

निवेशकों के 17 लाख करोड़ रुपए स्वाहा

शेयर बाजारों में तेल बिकवाली से निवेशकों को करीब 17 लाख करोड़ रुपए की चपत लगी है। दरअसल, सोमवार (5 अगस्त) को सुबह 11:40 बजे तक बीएई पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 440 लाख करोड़ रुपए हो गया है। बता दें कि शुक्रवार को यह करीब 457 लाख करोड़ रुपए था।

एशियाई बाजार भी गिरा

भारत के अलावा एशियाई बाजार में भी आज के दिन भारी गिरावट देखने को मिली है। जापान का निक्केई इंडेक्स 12.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 8 फीसदी तक नीचे गिर गया।

वहीं, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.20 प्रतिशत की गिरावट है। चीन के शंघाई कंपोजिट में भी 1.27 प्रतिशत की गिरावट है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाओ जोन्स 1.51 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुआ था।

Advertisment

Ola के IPO 6 अगस्त को होंगे बंद, 9 अगस्त को लिस्ट

बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के आईपीओ का आज दूसरा दिन है। निवेशक इस आईओपी में 6 अगस्त तक बिडिंग कर सकते हैं। 9 अगस्त को यह कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो जाएगी।

साल की दूसरी बड़ी गिरावट

बता दें कि आज बाजार में 2 हजार 686 अंक (3.31 प्रतिशत) की कमी दर्ज की गई है। यह इस साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के दौरान सेंसेक्स 4389 अंक (5.74 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 72,079 पर जाकर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें- Article 370 Abrogation: पूरे हुए आर्टिकल 370 हटने के 5 साल, जम्मू-कश्मीर में पुलिस और हाई अलर्ट पर; अमरनाथ यात्रा रोकी

Advertisment

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण फैक्टी की गिरी दीवार; मजदूरों की मौत

Advertisment
चैनल से जुड़ें